संदेश

(जनशक्ति खबर)बिहार के सभी पैक्स कंप्यूटरीकृत होंगे।

चित्र
 (पटना)राज्य के सभी पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) कंप्यूटरीकृत होंगे । वित्तीय वर्ष 2026-27 तक सभी पैक्सों को चरणवार कंप्यूटरीकृत कर दिया जाएगा। इस पर 249 करोड़ खर्च होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इसकी स्वीकृति दी गई।शराबबंदी में जब्त वाहन 90 दिनों में नीलाम होंगे शराबबंदी कानून के अंतर्गत जब्त वाहनों को 90 दिनों के अंदर नीलाम कर दिया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट ने बिहार मद्य निषेध और उत्पादन अधिनियम 2016 के प्रावधानों के आलोक में गठित नियमावली में संशोधन की मंजूरी दी है। जब्त वाहनों से संबंधित सुनवाई में वाहन मालिकों को नोटिस देने के बाद अधिकतम 90 दिनों तक का इंतजार किया जाएगा। इस बीच संबंधित व्यक्ति उपस्थित नहीं होंगे तो 90 दिनों में वाहन अथवा अन्य चल-अचल संपत्ति नीलाम कर दी जाएगी। पहले संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने के लिए 210 दिनों तक का समय दिया जाता था। मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने कहा है कि 210 दिनों तक इंतजार करने से जब्त चल-अचल संपत्ति को क्षति पहुंचती है, जिससे नीलामी में उचित मूल्य प्राप्त नहीं होता है। ...

(जनशक्ति खबर)--लैगिंक हिंसा के विरूद्ध अन्तर्राष्ट्रीय महिला जागरूकता के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

चित्र
 बक्सर--लैगिंक हिंसा के विरूद्ध अन्तर्राष्ट्रीय महिला जागरूकता के अवसर पर विभिन्न विभागों यथा-शिक्षा विभाग, आई0सी0डी0एस0 आँगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग एवं जीविका साथ मिलकर दिनांक 25.11.2022 से 10.12.2022 तक महिलाओं एवं बच्चियों के बीच लैगिंक हिंसा के विरूद्ध कॉलेजों एवं स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता, महिला चौपाल एवं सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम पटना के द्वारा भेजी गई कार्य योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति होने वाले हिंसा पर रोक लगे। इसके लिए हम सभी का दायित्व बनता है कि महिला के साथ किसी प्रकार की हिंसा नहीं हो। समाज में महिलाओं का मानसिक, भावनात्मक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में जागरूकता एवं महिलाओं के सम्मान के बारे में बताया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 25.11.2022 को समाहरणालय बक्सर परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाहरणालय के सभी शाखाओं के पदाधिकारी/कर्मियों ने भाग लिया। दिनांक 28.11.2022 को बक...

(जनशक्ति खबर)चलंत लोक अदालत में कुल 338 मामलों का निष्पादन किया गया।

चित्र
 (बक्सर) मंगलवार को बक्सर नगर भवन में होने वाले चलंत लोक अदालत में कुल 338 मामलों का निष्पादन किया गया। बिहार राज्य विधिक से वा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार आज बक्सर जिले के नगर भवन, स्टेशन रोड में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए धर्मेंद्र कुमार तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने बताया कि बक्सर जिले के चयनित स्थानों पर 29 नवंबर से 01 दिसंबर 2022 तक मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। आम लोग अधिक से अधिक मोबाइल लोक अदालत में पहुंचकर विवादों का निपटारा करा सकें, इसके लिए एक मोबाइल वैन गांव-गांव दस्तक दे रही है। बक्सर में लोक अदालतों के जरिए विवादों का निपटारा किया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंगलवार 29/11/2022 को बक्सर नगर भवन में बक्सर, इटाढी, राजपुर और चौसा प्रखंड के सुलहनिए वादों का निष्पादन कराया गया।  जिससे लोग अपनी बिजली, टेलीफोन, बैंक, इन्शुरनेंस, इत्यादि सुलहनीय  वादों का निष्पादन मोबाइल लोक अदालत  के केंद्र पर आकर...

(जनशक्ति खबर) बक्सर महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी पर न्यायलय में हुआ केस

चित्र
 बक्सर महिला थानाध्यक्ष पर  न्यायलय में हुआ केस (बक्सर) जिले की पुलिस की लगातार बदतमीजी का मामला सामने आ रहा हैं। अभी कोरानसराय थाना की पुलिस की बदतमीजी से कोपावा गांव निवासी यमुना सिंह की आत्महत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा की बक्सर जिले की पुलिस का एक और मामला सामने आया है। चौगाई पंचायत के एक वार्ड सदस्य सह पूर्व उपमुखिया प्रत्याशी सह पेशे से पत्रकार रजनीश प्रताप उर्फ गोलू सिंह द्वारा बक्सर न्यायलय में बक्सर महिला थाना अध्यक्ष कंचन कुमारी के विरुद्ध मार - पीट और गली गलौज करने के जुर्म में धारा 147,149,166,167,323,324,307,379,341,504 व 506 के तहत केस दर्ज कराया गया है। रजनीश प्रताप उर्फ गोलू के द्वारा बताया गया कि न जाने किस दुर्भावना से ग्रसित होकर महिला थाना अध्यक्ष कंचन कुमारी द्वारा 16 नवंबर को रात करीब 11.30 बजे 20 - 25 जवानों के साथ मेरे घर आकर  मेरे साथ मार पीट करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मेरे घर की सारी सामान को उलट पुलट करते हुए देवी देवताओं की फोटो सब गिरा दी और बक्से, अलमीरा में रखे सभी सामानों को उलट पलट किया गाय, जब हमने सर्च वारंट की मांग किया तो...

(जनशक्ति खबर)आरोपी आफताब को हमलावरो ने तलवार से की हमला।बचाव के लिए पुलिस ने तानी बंदूकें।

चित्र
 आफताब के हमलवारों ने तलवार से की हमला।हमलावरो को पुलिस कर रही पूछताछ----श्रद्धा की 35 टुकड़े करने वाला आफताब की हमलवारों ने तलवार से हमला की।हमला उस समय हुआ जब पुलिस आफताब को देल्ही के रोहणी में पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए ले जा रही थी।तबतक तलवार से लगभग 15 हमलवारों ने आफताब पर हमला कर दिया।हमलावर चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे की आफताब ने हमारी बहन बेटीओ को 35 टुकड़े किया है आज हम उसको 35 टुकड़े करेंगे।हमलावर तलवार की हवा में लहराते हुए चिल्लाकर कह रहे थे।हमलवारों पर काबू पाने के लिए पुलिस को काफी मश्कत करनी पड़ी।हमलावर ने पुलिस वैन पर  पथरबजी भी की।आफताब को हमलवारों से बचाने के लिए पुलिस को हथियार लहराना पड़ा तब स्थिति काबू में हुई।हमलवारों की पकड़ी गई गाड़ी में 5 तलवार रखी हुई थी।बताया जाता है कि हमलावर गुड़गांव से आए थे।ऐसे हमलवारों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

(जनशक्ति खबर) ‌‌‌ कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के आवास पर निगरानी ने किया रेड

चित्र
 ‌‌‌ निगरानी बिभाग का कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के आवास पर रेड पर मची हडकम्प-- (बक्सर) बिहार के बक्सर जिला के कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के आवास पर रेड पर जिले में हडकम्प मचा हुआ है।अब भरस्टाचार वाले अफसर की ख़ैर नही होगी।क्योकि बिहार के भरस्ट अफसरो पर निगरानी बिभाग डंडा चलना शुरू हो गया है।शनिवार के सुबह निगरानी बिभाग ने बक्सर जिले के कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के आवास पर घण्टे  रेड चली है।जिसमे कृषि बिभाग के ऑफिस में भी कर्मियों से पूछताछ हुई है।घन्टो रेड के बाद मीडिया से निगरानी टीम ने कुछ भी बताने की परहेज की।लेकिन इतना जरूर बताया कि यहाँ उनसे कुछ कागजात लेने थे।वही उनके पैतृक गांव में भी निगरानी का रेड चालू की बात बताई गई।बिदित हो की पहले भी डुमरांव के पूर्ब डीएसपी ने जांच कर आव से अधिक सम्पति होने पर उनपर कार्रवाई की पत्र लिखा था।हलाकि निगरानी के रेड पर अवैध सम्पति रखने वाले अफसरो के बीच हडकम्प मचा हुआ है।

(जनशक्ति खबर) संविधान दिवस के अवसर पर जिला समाहरणालय में शपथ कार्यक्रम का आयोजन।

चित्र
 (बक्सर)शनिवार के दिन उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल  के द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रति शपथ कार्यक्रम समाहरणालय परिसर  अवस्थित सभागार में मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर सभी वरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय परिसर स्थित सभी कार्यालय के कार्यालय प्रधान, जीविका दीदियों एवं कर्मीगण के द्वारा संविधान के प्रति शपथ लिया गया:- हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य, बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता, सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी संविधान में तारीख दिनांक 16 नवंबर 1949 ई० (मिति मार्गशीर्ष शुल्क सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, जिल...