संदेश

(जनशक्ति खबर) अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव अटल पर दी श्रद्धांजलि, NDA के साथी दल भी पहुंचे।

चित्र
 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर आज उनकी समाधि 'सदैव अटल' पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार सुबह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर 'सदैव अटल' स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.  वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 'सदैव अटल' स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता पहुंच रहे हैं. खास बात ये है कि बीजेपी की तरफ से पहली बार पुण्यतिथि कार्यक्रम में एनडीए के घटक दलों को न्योता दिया गया है.  एनडीए के तमाम बड़े नेता भी इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंच रहे: बीजेपी की तरफ से न्योता मिलने के बाद एनडीए के तमाम बड़े नेता भी इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं. एनडीए के घटक दल के नेता जीतन राम मांझी, सुदेश महतो, थंबी दुरई, शिवसेना से राहुल शेवाले, प्रफु...

(जनशक्ति खबर) बिहार में के के पाठक ने फिर से जारी किया नया फरमान।

चित्र
  पटना: बीईपी निदेशक और निगम के प्रबंधन निदेशक को सोमवार को लिखे पत्र में श्री पाठक ने कहा है कि बीईपी द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर पदस्थापित सभी सहायक और कनीय अभियंताओं का स्थानांतरण किया गया है।इसी क्रम में बीईपी क्षेत्रीय स्तर पर गैर तकनीकी सेवा के जो कर्मी हैं (विशेषकर लेखा, कार्यक्रम और एमआईएस संवर्क के) उनकी भी बदली कर दी जाए केके पाठक ने यह भी कहा है कि जो भी पदाधिकारी-कर्मी तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थापित हैं, उन्हें जिलों में भेजा जाए तथा जिलों से पदाधिकारी-कर्मी मंगाए जाएं।  उन्होंने यह भी साफ किया है कि इसी तर्ज पर बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा मुख्यालय एवं क्षेत्रीय के अभियंताओं-कर्मियों के लिए किया जाए।

(जनशक्ति खबर) सुशासन की सरकार में पुलिस भी सुरछित नही। दरोगा नंदकिशोर यादव को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या।नाम सुनते थर्र थर्र कांप उठते थे बदमाश।

चित्र
 बिहार में अपराधियों का बोलबाला इस कदर है की आम लोगो की रक्षा करनेवाले पुलिस भी सुरछित नही जिससे बिहार की सुरछा ब्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। ब दमाशों से लोहा लेते शहीद हुए मोहनपुर ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव अररिया जिले के पलासी प्रखंड स्थित करोड़ दिघली वार्ड 11 का रहने वाले थे। वह सरजी लाल यादव के सबसे छोटे बेटे थे। उनका ससुराल जोकीहाट प्रखंड के बहारबाड़ी था।हालांकि कुछ साल पहले ही उन्होंने रामबाग पूर्णिया में अपना पक्का मकान बनवा लिया था। दारोगा के शहीद होने की सूचना मिलते ही करोड़ दिघली के अलावा बहारबाड़ी व रामबाग पूर्णिया में मातम पसरा है। गांव के लोग सन्न हैं। शहीद दारोगा के बड़े भाई नारायण यादव ने बताया कि नंद किशोर 2009 में दारोगा की परीक्षा पास कर ट्रेनिंग की थी। किशनगंज व पूर्णिया जिला होते हुए उनका समस्तीपुर ट्रांसफर हुआ था। किशनगंज में वे कोचाधामन, पाठामारी, फतेहपुर व सदर किशनगंज थाना में काम किए। फिर पूर्णिया के खजांची हाट थाना में योगदान दिया। परिजनों के मुताबिक एंटी क्रिमनल होने के कारण नंदकिशोर जिस भी थाने में रहे बदमाश कांपते थे। शायद यही उनकी मौत का भी कारण बना। बचपन के मि...

(जनशक्ति खबर) एक्टर अक्षय कुमार की मिली भारतीय नागरिकता, शेयर की दस्तावेज की तस्वीर।

चित्र
 Mumbai: एक्टर अक्षय कुमार की मिली भारतीय नागरिकता, शेयर की दस्तावेज की तस्वीर।मुंबई_बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने प्रूफ शेयर करते हुए लिखा- 'दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी'।गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने करीब 33 साल पहले साल 1990 में भारतीय नागरिकता छोड़ दी थी और कनाडा के नागरिक बन गए थे। उस वक्त उनकी फिल्में यहां नहीं चल रही थी और काम की वजह से वो कनाडा में बसना चाहते थे। हालांकि बाद में उनका करियर चल निकला और फिर उन्होंने कनाडा जाने का फैसला टाल दिया। 'मिस्टर खिलाड़ी' के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने कहा- दिल और नागरिकता, दोनो हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिन्द।

(जनशक्ति खबर) प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा

चित्र
 आज दिनांक 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभ अवसर पर मो० आफाक आलम, माननीय मंत्री पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग-सह-प्रभारी मंत्री बक्सर जिला के द्वारा मुख्य समारोह ऐतिहासिक स्थल किला मैदान बक्सर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। एमपी हाई स्कूल बक्सर के छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति की गई। माननीय प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में जिले भर में सरकार के द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के बारे में जिलेवासियों को अवगत कराया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जिले में विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न महादलित टोलों में बुजुर्गों के द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। जिले भर में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाह...

(जनशक्ति खबर) CM नीतीश के संबोधन के दौरान सुरक्षा में चूक, बैरिकेडिंग तोड़ युवक घुसा।

चित्र
 पटना के गांधी मैदान में CM नीतीश के संबोधन के दौरान सुरक्षा में चूक, बैरिकेडिंग तोड़ युवक घुसा। पटना: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य राजकीय समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बिहार के नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इस बार 16 टुकड़ियां परेड में शामिल हुई और 13 विभागों की तरफ से झाकियां निकाली गई. इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को संबोधित किया.वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य राजकीय समारोह के दौरान सुरक्षा में चूक हुई. नीतीश का संबोधन चल रहा था. इस दौरान काला कपड़ा पहनकर अचानक सामने में एक व्यक्ति आ गया. हाथ में बैनर पोस्टर लिए था. कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया. पुलिस कर्मी पकड़ कर उसे बाहर ले गए. पकड़े गए युवक से प्रशासन के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. इस मामले की जांच में प्रशासन के अधिकारी जुट गए हैं. वहीं, राजधानी पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे. इसके लिए यहां 87 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे. चप्पे-चप्पे पर पुलिस अधिकारी तैनात थे. वहीं, इसके साथ ही पटना के ट्रैफिक रूट को भी चेंज किया गया था। स्वत...

(जनशक्ति खबर) राजनीति में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से मुक्ति जरूरी, तभी देश विकास करेगाः मोदी

चित्र
 देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया। मोदी इस बार ऑफ-व्हाइट कुर्ता और काले रंग की जैकेट में नजर आए, उन्होंने जोधपुरी बांधनी प्रिंट साफा पहना।जिसमें पीला, हरा और लाल रंग था। पीएम मोदी ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर बार-बार चोट की, हालांकि इस दौरान किसी पार्टी का नाम नहीं लिया, तीन गारंटियां भी दीं राज एक्सप्रेस । देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल की भांति 10वीं बार लाल किले से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा मैं उन सभी बहादुर दिलों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया।मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन' से की भाषण की शुरुआत लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन...के साथ की। देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला वाक्य था। 2014 में जब वह पह...