(जनशक्ति खबर) एक्टर अक्षय कुमार की मिली भारतीय नागरिकता, शेयर की दस्तावेज की तस्वीर।


 Mumbai: एक्टर अक्षय कुमार की मिली भारतीय नागरिकता, शेयर की दस्तावेज की तस्वीर।मुंबई_बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने प्रूफ शेयर करते हुए लिखा- 'दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी'।गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने करीब 33 साल पहले साल 1990 में भारतीय नागरिकता छोड़ दी थी और कनाडा के नागरिक बन गए थे। उस वक्त उनकी फिल्में यहां नहीं चल रही थी और काम की वजह से वो कनाडा में बसना चाहते थे। हालांकि बाद में उनका करियर चल निकला और फिर उन्होंने कनाडा जाने का फैसला टाल दिया।


'मिस्टर खिलाड़ी' के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने कहा- दिल और नागरिकता, दोनो हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिन्द।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।