(जनशक्ति खबर) बिहार में के के पाठक ने फिर से जारी किया नया फरमान।

 


पटना: बीईपी निदेशक और निगम के प्रबंधन निदेशक को सोमवार को लिखे पत्र में श्री पाठक ने कहा है कि बीईपी द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर पदस्थापित सभी सहायक और कनीय अभियंताओं का स्थानांतरण किया गया है।इसी क्रम में बीईपी क्षेत्रीय स्तर पर गैर तकनीकी सेवा के जो कर्मी हैं (विशेषकर लेखा, कार्यक्रम और एमआईएस संवर्क के) उनकी भी बदली कर दी जाए


केके पाठक ने यह भी कहा है कि जो भी पदाधिकारी-कर्मी तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थापित हैं, उन्हें जिलों में भेजा जाए तथा जिलों से पदाधिकारी-कर्मी मंगाए जाएं। 


उन्होंने यह भी साफ किया है कि इसी तर्ज पर बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा मुख्यालय एवं क्षेत्रीय के अभियंताओं-कर्मियों के लिए किया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।