(जनशक्ति खबर) राजनीति में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से मुक्ति जरूरी, तभी देश विकास करेगाः मोदी


 देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया।


मोदी इस बार ऑफ-व्हाइट कुर्ता और काले रंग की जैकेट में नजर आए, उन्होंने जोधपुरी बांधनी प्रिंट साफा पहना।जिसमें पीला, हरा और लाल रंग था।


पीएम मोदी ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर बार-बार चोट की, हालांकि इस दौरान किसी पार्टी का नाम नहीं लिया, तीन गारंटियां भी दीं


राज एक्सप्रेस । देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल की भांति 10वीं बार लाल किले से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा मैं उन सभी बहादुर दिलों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया।मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन' से की भाषण की शुरुआत


लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन...के साथ की। देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला वाक्य था। 2014 में जब वह पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मेरे प्यारे देशवासियो के साथ की थी। इसके बाद के भाषणों में भी वह इसी तरह अपने भाषण की शुरुआत करते रहे हैं। इस बार उन्होंने इसकी जगह मेरे 140 करोड़ परिजन कहकर अपने भाषण की शुरुआत की। लगभग 90 मिनट यानी डेढ घंटे चले भाषण में पीएम मोदी ने मेरे परिवारजन शब्द का 26 बार उल्लेख किया।


पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा, रिफॉर्म्स पर भी बात की


प्रधानमंत्री ने लाल किले पर 10वीं बार झंडा फहराने के बाद अपने संबोधन में देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने भाषण में मणिपुर हिंसा, रिफॉर्म्स पर बात की। साथ ही अपनी सरकार के काम का 10 साल का हिसाब दिया। राजनीति से परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण जैसी तीन बुराइयों से मुक्ति की अपील भी की।


प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा, 2047 में देश जब स्वतंत्रता के 100 साल का जश्न मनाए तो हमारे देश का तिरंगा दुनिया में विकसित देश की पहचान के साथ लहराए। इसके लिए आने वाले 5 सालों को उन्होंने बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने वा किया कि लालकिले पर 2024 में वही तिरंगा फहराएंगे।


पीएम मोजी ने देशवासियों को 3 गारंटी भी दीं


अपने भाषण में पीएम मोजी ने देशवासियों को 3 गारंटी भी दी। पहली- 5 साल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। दूसरी- शहरों में किराए के मकानों में रहने वालों को बैंक लोन में रियायत मिलेगी। तीसरी- देशभर में 25 हजार जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। 17 सितंबर को विश्वकर्मा योजना शुरू करने का ऐलान किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने मणिपुर का दो बार जिक्र किया। उन्होंने भाषण की शुरुआत में कहा- मणिपुर में मां-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ है। अनेक लोगों की जान गई है। राहत की बात है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शांति की खबरें आ रही हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ है। शांति के प्रयास किए जा रहे हैं।अपने संबोधन में उन्होंने मणिपुर की बात की। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दिनों में मणिपुर में हिंसा का दौर चला।मां बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ। हांलाकि अपने संबोधन में मणिपुर का नाम तो लिया लेकिन, उन्होंने एक बार फिर इधर, उधर की बात कर की। उन्होंने मणिपुर के साथ कहा कि देश के अन्य हिस्सों का भी नाम लिया।


पीएम मोदी ने कहा, "कुछ हफ्ते नॉर्थ इस्ट में, विशेषकर मणिपुर में, हिंदुस्तान के भी अन्य कुछ भागों में, लेकिन विशेषकर मणिपुर में हिंसा का दौर चला। कई लोगों को अपनी जान गंवनी पड़ी। मां-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ। लेकिन कुछ दिनों से लगातार शांति की खबरें आ रही हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ है। मणिपुर के लोगों को पिछले कुछ दिनों से जो शांति बनाए रखी है, उस शांति के पर्व को आगे बढ़ाएं। शांति से इसका रास्ता निकलेगा। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर उन समस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास कर रही हैं और करती रहेंगी।"


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।