(जनशक्ति खबर) अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव अटल पर दी श्रद्धांजलि, NDA के साथी दल भी पहुंचे।


 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर आज उनकी समाधि 'सदैव अटल' पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार सुबह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर 'सदैव अटल' स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. 


वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 'सदैव अटल' स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता पहुंच रहे हैं. खास बात ये है कि बीजेपी की तरफ से पहली बार पुण्यतिथि कार्यक्रम में एनडीए के घटक दलों को न्योता दिया गया है. 


एनडीए के तमाम बड़े नेता भी इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंच रहे:

बीजेपी की तरफ से न्योता मिलने के बाद एनडीए के तमाम बड़े नेता भी इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं. एनडीए के घटक दल के नेता जीतन राम मांझी, सुदेश महतो, थंबी दुरई, शिवसेना से राहुल शेवाले, प्रफुल्ल पटेल, अगाथा संगमा, अनुप्रिया पटेल भी इस कार्यक्रम में पहुंचे. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पालक बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य ने भी उनकी पुण्यतिथि पर 'सदैव अटल' स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।