(जनशक्ति खबर);अब इंतजार हुआ खत्म।बिहार शिक्षक भर्ती के बचे रिजल्ट जारी.
रविवार की तड़के सुबह उच्च माध्यमिक के बचे हुए विषयों और माध्यमिक के सभी विषयों का रिजल्ट बीपीएस ने जारी कर दिया है. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार की सुबह रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया.आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने रात करीब 1 बजे ट्वीट कर के दी. उन्होंने लिखा कि बचे हुए सभी रिजल्ट एनआईसी पर अपलोड करने के लिए भेज दिया गया है. अभ्यर्थियों ने जैसे ही सुबह में वेबसाइट खोला रिजल्ट उनके सामने था. माध्यमिक के सभी 10 विषयों के साथ उच्च माध्यमिक के बचे हुए चार विषयों का परिणाम भी जारी हो गया है. अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. माध्यमिक में भी कई विषयों में निश्चित सीट से कम अभ्यर्थी ही सफल हो सके है. इसमें सीटों की संख्या 32419 थी, जिसमें 26204 अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं.शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम 17 अक्टूबर से ही एक-एक कर जारी किया जा रहा है. भर्तियों की संख्या 1 लाख 70 हजार 461 थी. इसमें एक लाख 22 हजार 324 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.प्राथमिक शिक्षकों के लिए 72,419 रिजल्ट दिया गया है. जबकि, 11वीं-12वीं में कुल 23,701 अभ्यर्थी सफल हुए ह...