(जनशक्ति खबर) शिक्षक अभ्यर्थियों को अभी करना होगा इंतजार, SC में आज नहीं होगी सुनवाई.. जानें अगली तारीख।


  पढ़े पूरा खबर उपेन्द्र सिंह का रिपोर्ट___पटना: बिहार शिक्षक भर्ती के तहत प्राइमरी में शिक्षक बहाली प्रक्रिया में शामिल करने की मांग को लेकर बीएड अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर किया हुआ है. इस याचिका की शुक्रवार 20 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश के बेंच पर सुनवाई होनी थी, लेकिन दशहरा की छुट्टियों के कारण अब सुनवाई की तिथि आगे बढ़ गई है.अब इस याचिका की सुनवाई 30 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश के बेंच पर होगी.


याचिकाकर्ता और बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने बताया कि नोटिफिकेशन में ऐसा कुछ नहीं था कि उन लोगों को प्रारंभिक में मौका नहीं दिया जाएगा. खेल के बीच में खेल का नियम बदलना अनुचित है और इसी को लेकर उन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की है. इस बार के शिक्षक बहाली प्रक्रिया में उन्हें मौका दिया जाए.


 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार। दीपांकर गौरव ने बताया कि रिजल्ट को चुनौती देने के मामले पर सुनवाई की अभी तिथि नहीं मिली है. उन लोगों ने चुनौती इस बात पर दी है कि बीएड अभ्यर्थियों को छांट कर प्रारंभिक के 72000 रिजल्ट सिर्फ डीएलएड अभ्यर्थियों के बीच में से दे दिए गए हैं. B.Ed अभ्यर्थियों के साथ आयोग ने सौतेला व्यवहार किया है. सुप्रीम कोर्ट यदि B.Ed अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाता है तो फिर रिजल्ट का क्या होगा. इस रिजल्ट पर उन लोगों ने रोक लगाने की कोर्ट से मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।