(जनशक्ति खबर) डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कंधे पर CM नीतीश ने हाथ रखकर कहा- 'ये बच्चा ही हम लोग का सब कुछ है.।
पढ़े पूरा खबर उपेन्द्र सिंह का रिपोर्ट__राजनीति एक वैसी चीज है कब किसके साथ उसका संबंध वो वो कोई नही जानता।कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव या उनके पार्टी के लोग नीतीश कुमार को पलटू कहा करते थे।वही नीतीश कुमार लालू राज्य को जंगलराज कह कर सता में आए।आज नीतीश कुमार तेजस्वी यादव अपना सभी कुछ मानते है। नीतीश कुमार में तेजस्वी यादव में बिहार का भविष्य दिखता है।उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर खुश दिखे. उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया कि सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखा और कह दिया कि ये बच्चा ही हम लोग का सब कुछ है.सीएम नीतीश कुमार शनिवार की सुबह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने मुख्य सचिवालय पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही है.
इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी से 'दोस्ती' वाले बयान पर सफाई भी दी. सीएम ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया. मेरे कहने का मतलब बीजेपी के साथ का बिल्कुल नहीं था. मेरे कहने का मतलब था कि जो काम हुआ है उसे याद रखिए.
इस दौरान उनके साथ बगल में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे. मीडिया के सामने ही उन्होंने तेजस्वी के कंधे पर हाथ रखा और फिर कहने लगे कि ये बच्चा ही हम लोगों का सब कुछ है. हम साथ मिलकर प्रदेश में अच्छा काम कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ