(जनशक्ति खबर)नेपाल से सटे बिहार के जिलों में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानिए कहां था केंद्र.

 


बिहार के पटना, पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज सहित नेपाल से सटे कुछ जिलों में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. कहीं से कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.भूकंप के झटके रविवार सुबह 7:27 बजे महसूस किए गए. लोग जब घर में चाय पी रहे थे, तभी करीब 3-4 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. तीव्रता कम थी, इसलिए कई लोगों को तो पता भी नहीं चल पाया.


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नेपाल के काठमांडू के पास भूकंप का केंद्र है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 रिकॉर्ड की गई. बिहार में इसका असर नेपाल के सटे तराई इलाकों में ही हल्के झटके लगे हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।