संदेश

जनशक्ति खबर(बक्सर)चौगाईं।डीएम साहब अब तो चौगाईं(नावाडीह)का पानी समस्या का निदान करा दीजिए।मुख्यमंत्री जी का मेल आया।

चित्र
 डीएम साहब।आब तो चौगाईं(नावाडीह)के ग्रामीणों का पानी निकास का निदान करा दीजिए।मुख्यमंत्री साहब का मेल आया है। (बक्सर)चौगाईं।एक तरफ मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा जनता के समस्यायों के निदान के लिए बिभिन्न गांव में जिलाधिकारी का जनता दरबार लगाया जा रहा है।दूसरे तरफ एक सूबे की मुख्यमंत्री को एक मुहल्ले की पानी की निकास के लिए बक्सर जिलाधिकारी को दो बार मेल करना पड़ रहा है।फिर भी नही सुनी जा रही है।जानकारी के अनुसार बिहार के बक्सर जिला के पूर्ब मुख्यमंत्री श्री सरदार हरिहर सिंह एवं बिहार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र सिंह के पैतृक गांव चौगाईं(नावाडीह)में पानी का निकास का समस्या बर्षो से बनी है।पानी का निकास नही होने से नुह्ल्ले के पानी बाहर गढ़े में जमा रहता है।थोड़ी सी बरसात होने पर पानी रोड पर भर जाता है।जिससे जमा पानी बदबु देने लगता है।जिससे ग्रामीणों को हैजा एवं विबिन्न प्रकार बीमारियों का डर बना रहता है।इसको लेकर मुहल्लेवासियो ने जनप्रतिनिधियो से लेकर प्रखण्ड मुख्यालय तक गुहार लगा चुके है फिर भी इस समस्या का निदान नही हो पाया।इसको लेकर पत्रकार सह जनशक्ति का  बक्सर जिला वार्डसदस...

24 सालो से न्याय की आस में बैठे है राजस्थान के 1998 के चयनित में वंचित शिछक।वंचितों को कब मिलेगा न्याय।

चित्र
 24 सालो से न्याय की आस में बैठे है राजस्थान के 1998 के चयनित में वंचित शिछक।वंचितों को कब मिलेगा न्याय। (उपेन्द्र सिंह)एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेरोजगारी और युवाओ की रोजगार को लेकर देश के प्रधानमंत्री को हमेशा घेरते रहते है,दूसरी तरफ राजस्थान जहाँ कांग्रेस की सरकार है वहाँ की 1998 की चयनित शिछक अपनी न्याय की आस में टकटकी लगाए 24 सावन पार कर चुके है फिर भी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी चुपी साधे हुए है।1998 के चयनित शिछको की माने तो उससमय चयनित में बहुत फर्जीवाड़ा हुआ था।कम अंक वाले और फर्जी डिग्री वाले को ज्वाइन कराया गया था।वही अधिक अंक वाले को चयन से दरकिनार किया गया था।इसके बिरोध वंचित शिछको ने कोर्ट की शरण ली।कोर्ट के द्वारा बार बार आदेश के बाद बिभाग द्वारा झूठी जानकारी देकर वंचित रखा जा रहा है।इन चयन में वंचित शिछको ने जयपुर में 165 दिन का धरना भी दिया गया था।सरकार द्वारा झूठा आश्वाशन देकर धरना खत्म कर दिया गया था।लेकिन अभी तक उनसभी को नही ज्वाइन कराया गया।वही 1998 के चयनित से वंचित सैकड़ो शिछक अपनी ट्विटर के माध्यम से सरकार को कोस रहे है।वही राहुल गांधी जी से अ...

सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती शुरू कराने को लेकर जनशक्ति ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

चित्र
 जनशक्ति संगठन बक्सर में नीतीश कुमार का पुतला फुंका सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती शुरू कराने की किया मांग बक्सर- युवा, बेरोजगार व बिहारियों से नीतीश कुमार द्वारा किए गए 19 लाख रोजगार की वादा की वादा खिलाफी के कारण बिहार सरकार के खिलाफ जनशक्ति संगठन द्वारा आज बक्सर से "जन संग्राम" का आगाज किया गया। बिहार सरकार के सभी विभागों के सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों पर भर्ती शुरू कराने के लिए  जनशक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष राजन कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह के नेतृत्व में बक्सर रेलवे स्टेशन के पास से रोड मार्च निकाल कर अम्बेडकर चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। रोड मार्च में कार्यकर्ता सरकारी नौकरी में जल्द भर्ती शुरू कराने की नारा लगा रहे थे और सरकार के खिलाफ आक्रोशित नजर आए। अम्बेडकर चौक पर पुतला दहन के बाद मौके पर उपस्थित संगठन के संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादी ने कहा कि आज की राजनीति में झूठ, झांसा और जुमला अपनी पैठ बना चुका हैं और सारे नेता इसी का सहारा लेकर अपनी चुनावी नैया पार लगाते हैं। बिहार के मुख्यमं...

युवा जनशक्ति मोर्चा बक्सर का हुआ विस्तार, विनय बक्सर नगर व मनोज बने ब्रह्मपुर प्रखंड का अध्यक्ष

चित्र
  बक्सर- जनहित में जन संग्राम की तैयारी में जनशक्ति संगठन के युवा मोर्चा की बक्सर जिला इकाई अपना विस्तार में तेजी लाई हैं, बक्सर जिलाध्यक्ष राजू यादव ने विनय कुमार को बक्सर नगर व मनोज यादव को ब्रह्मपुर प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष बनाया हैं, जिसकी सूचना जिलाध्यक्ष राजू यादव व जिला युवा संगठन सचिव प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से पत्र जारी कर दी। विदित हो कि जनशक्ति सरकार के विरुद्ध जन संग्राम का ऐलान कर चुका है जिसका आगाज 2 जून को बक्सर से रोड मार्च व पुतला दहन कर किया जायेगा। जनशक्ति सरकार से मांग कर रही है कि बिहार सरकार के सभी सरकारी विभागों की नौकरियों में रिक्त पदों पर अविलंब भर्ती शुरू किया जाए, क्योंकि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2020 की बिहार विधान सभा के चुनाव के वक्त बिहारियों व बेरोजगारों से वादा किए थे कि हम दोबारा सत्ता में आने पर 19 लाख रोजगार देंगे। और 2 साल बीत जाने पर भी सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों पर भर्ती शुरू नहीं हो सकी। इसलिए जनशक्ति बेरोजगार व जनहित में जंग का ऐलान कर चुका है जिसकी तैयारी पर जोरो पर हैं

बिहार सरकार की सरकारी नौकरी में रिक्त पड़े सभी पदों पर जल्द बहाली के लिए 2 जून को पटना में होगा जनशक्ति का रोड मार्च

चित्र
 बिहार सरकार की सरकारी नौकरी में रिक्त पड़े सभी पदों पर जल्द बहाली के लिए 2 जून को पटना में होगा जनशक्ति का रोड मार्च  भ्रष्ट राजनीतिक  व्यवस्था के कारण आज कल लोग महंगाई के कहर से रोजगार के लिए मारे मारे फिर रहें हैं, पर आशा की कोई किरण नहीं दिखाई दे रही। सरकार भी चूपी साध ली हैं और आम जनता परेशान हैं। आप यह कह सकते हैं कि आज कल की सबसे बड़ी समस्या महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी  व भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था हैं। इसलिए जनशक्ति के कार्यकर्ता अन्य बेरोजगारों के साथ बेरोजगारी, महंगाई व गरीबी के खिलाफ बिहार सरकार से अपनी 14 सुत्री मांग को लेकर 2 जून 2022 को शाम 3 बजे पटना में गर्दनीबाग से हड़ताली मोड़ तक रोड मार्च कर सरकार से अपनी मांग रखेगी।             अत: आप सभी साथियों से विनम्र आग्रह है कि 2 जून  को  शाम 3 बजे धरना स्थल गर्दनीबाग (पटना) अवश्य पहुंचे और जनहित में हो रहा आंदोलन की आगाज करने में अपनी भागीदारी अवश्य दिखाए।    डा० क्रांति सिंह प्रदेश अध्यक्ष, बिहार          कमलेश पांडेय राष्ट्रीय सं...

गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई सहित अन्य सामाजिक समस्याओ को लेकर जनशक्ति आंदोलन चलाएगी।

चित्र
 गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई सहित  अन्य सामाजिक समस्याओं के  के लिए बिहार सरकार से 14 सूत्री मांग के लिए जनशक्ति संगठन का चरणबद्ध आंदोलनात्मक कार्यक्रम तय किया गया है। जनशक्ति संगठन चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। इसके बाद फिर आगे कार्यक्रम तय किया जाएगा। जनशक्ति संगठन का जनहित में आंदोलनात्मक कार्यक्रम इस प्रकार हैं। (1.) 2 जून की रोटी के तलाश में 2 जून 2022 को पटना में गर्दनीबाग से आयकर चौराहा होते हुए हड़ताली मोड़ तक रोड मार्च (2.) 18 जून 2022 -   महारानी लक्ष्मीबाई की शहादत दिवस सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार हरिहर  प्रतिमा निर्माण की संकल्प सभा।  (3.) 18 जून 2022 - महारानी लक्ष्मीबाई शहादत समारोह स्थल (डुमरांव) से जनशक्ति के संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादी की बाईक से बिहार यात्रा ( बिहार के सभी जिला का) का शुभारंभ 18 जून 2022 को शाम 3 बजे। (4.) बाईक यात्रा के दौरान  जनशक्ति के संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादी द्वारा प्रथम दिन 19 जून को बक्सर जिला के जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।  (5...

जनशक्ति का तेजी से विस्तार, रविन्द्र सिंह बने बेगूसराय का जिलाध्यक्ष

चित्र
  पटना - जनशक्ति को मजबूती की जुनून के साथ निरंतर प्रयासरत बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा० क्रांति सिंह ने आज बेगूसराय जिला के बेगूसराय वार्ड नंबर 20 के निवासी रविन्द्र सिंह को बेगूसराय जिला का जिलाध्यक्ष बनाई हैं, जिनकी नियुक्ति की घोषणा   प्रदेश अध्यक्ष डा० क्रांति सिंह व संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यालय से प्रमाण पत्र जारी कर किया गया। विदित हो कि रविन्द्र जी हमेशा जनसमस्याओं के लिए संघर्षरत रहते है और बेगूसराय में समाजसेवी के रूप में फेमस हैं। प्रदेश अध्यक्ष डा० क्रांति सिंह ने बताई कि प्रतिदिन जनशक्ति के विचारों से प्रभावित होकर प्रतिदिन लोग जनशक्ति से जुड़ रहे हैं। जल्द जनशक्ति का मजबूत टीम दिखाई देगा, जो आम जनता के उम्मीदों पर खरा उतारकर बेरोजगारी व महंगाई सहित अन्य सामाजिक समस्याओं के खिलाफ जनशक्ति के कार्यकर्ता बिहार में संघर्ष करते नजर आएंगे।