संदेश

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

चित्र
( पटना ) उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के द्वारा पिछले दिनों सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में यह बयान दिए जाने पर कि "बिहार में 20 से 25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं को लेकर सियासी बवाल खडा हो गया है।दरअसल, सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की एक सभा में युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुरूवार को गिरधारी लाल साहू ने कहा था कि अगर शादी नहीं हो रही है तो "बिहार से करवा देंगे"। उन्होंने यह भी कहा था कि "बिहार में 20 से 25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं। वहीं, गिरधारी लाल साहू के बयान में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी को न केवल बिहार की महिलाओं बल्कि पूरे समाज की महिलाओं का अपमान बताया जा रहा है। इस बयान का वीडियो सामने आते ही देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। लेकिन मामले के तूल पकड़ते ही भाजपा ने भी इस बयान से खुद को अलग करते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने इस बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महिला किसी भी सूरत में सौदे...

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।

चित्र
 (पटना )  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। मंगलवार (04 नवंबर) को पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान समाप्त हो गया। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे।पहले चरण में 6 नवंबर को बिहार की 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। प्रचार अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस समेत कई प्रमुख पार्टियों के दिग्गज नेता प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चुनाव प्रचार में जुटे रहे और अपनी-अपनी जीत का दावा किया। बिहार में पहले चरण में मतदान वाले 18 जिले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ये 18 जिले हैं - पटना, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा। इन जिलों की विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। इन सीटों पर होगी वोटिं...

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

चित्र
 (पटना) आज पूरा देश विजयादशमी का त्योहार मना रहा है. जगह-जगह मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. रावण दहन की तैयारी की जा रही है. लेकिन इस पूजा-पाठ के बीच बिहार के दरभंगा से एक ऐसी दुर्घटना सामने आई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी.दरभंगा में एक मां ने अपने बच्चे के शव को मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने रखा और चित्कार लगाते हुए कहने लगी कि मां मेरे बेटे को लौटा दो. दरअसल दरभंगा में दुर्गा पूजा पंडाल में लगे बांस-बल्ले में करंट आने से 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. जिसके बाद उसकी मां बच्चे के शव को मां की प्रतिमा के सामने रखकर गुहार लगाने लगी. देवी प्रतिमा के सामने बेटे की लाश रखकर गुहार लगा रही थी मां पंडाल से एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें बच्चे की मां बेटे को जिंदा करने की गुहार लगाती दिख रही है. बच्चे के शव को मां के सामने रखकर मां रो-रोकर दोनों हाथ उठाकर दुर्गा जी गुहार लगाने लगी. वो कह रही थी, अरे मां... बेटा तो तेरे दर्शन करने आया था. तेरी पूजा करने आए थे, फिर मेरे बच्चे को क्यों छीन लिया? मेरे बेटे को लौटा दो. मेरे बेटे को जिंदा कर दो. दरभंगा के आजमनगर का मामला, करंट से हुई...

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

चित्र
 (पटना) पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के डीपफेक वीडियो को लेकर दिल्‍ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्‍ली पुलिस ने भाजपा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में कांग्रेस और कांग्रेस आईटी सेल का नाम है.यह एफआईआर नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज की गई है, जिसमें वीडियो के जरिए पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी की छवि को खराब करने, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और समाज में भ्रम फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां के डीपफेक वीडियो मामले में भाजपा दिल्ली के चुनाव प्रकोष्ठ संयोजक संकेत गुप्ता ने 10 सितंबर की शाम बिहार कांग्रेस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल द्वारा पोस्ट एक एआई वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. कांग्रेस हैंडल से AI जनरेटेड फर्जी वीडियो शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर 2025 को शाम 6:12 बजे कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (INC बिहार) से एक्‍स प्लेटफॉर्म पर एक एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो जारी किया गया. शिकायत में कहा गया कि यह एआई और डीपफेक तकनीक से तैयार किया गया वीडियो है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को उनकी मां के सा...

(जनशक्ति खबर) बिहार में आई नौकरी की बहार, अब बिना B.Ed-TET वाले भी बन सकेंगे शिक्षा अधिकारी, 900 से ज्यादा वैकेंसी।

चित्र
 (पटना) बिहार में चुनावी तैयारी के साथ-साथ युवाओं को नौकरी देने की तैयारी भी जोरों पर है। प्रदेश में नौकरी की बहार की फेहरिस्त में एक नया बंपर मौका आया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रदेश में एक बार फिर शानदार अवसर है।बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलमेंट ऑफिसर (AEDO)भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस पूरे भर्ती अभियान में 900 से ज्यादा पदों को भरे जाने की तैयारी है। राज्य में सरकारी नौकरी के लिए बीपीएससी एईडीओ भर्ती 2025 विज्ञापन संख्या 87/2025 की आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होनी है। योग्य और इच्छुक उम्मीवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 26 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स कुछ इस तरह बिहार भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 935 पदों को भरा जाएगा, जिनमें महिला उम्मीदवारों के लिए 319 पद आरक्षित हैं। यहां देखें कैटगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स- कैटेगरी कुल पद पुरूषों की सीट महिलाओं की सीट जनरल 374 243 131 आर्थिक रुप से कमजोर 93 60 33 पिछड़ा वर्ग 112 73 39 अनुसूचित जाति...

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।

चित्र
  ( पटना ) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम।बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहा स्पेशल वोटर लिस्ट रिवीजन खत्म हो गया है। चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार को संशोधित वोटर लिस्ट जारी की। आयोग द्वारा नई वोटर लिस्ट इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश कर दी गई है।इसके अलावा सभी 38 जिलों के डीएम के साथ-साथ राजनीतिक दलों को भी वोटर लिस्ट की कॉपी सौंपी गई है। यह वोटर लिस्ट स्पेशल रिवीजन के बाद तैयार की गई है। बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के बाद 65 लाख वोटर कम हो गए हैं। राज्य के 6 जिले ऐसे हैं, जहां एक लाख से अधिक लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। हालांकि चुनाव आयोग द्वारा पब्लिश ये वोटर लिस्ट अंतिम नहीं है। वोटर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़ने या हटने या गलत जानकारी को लेकर शिकायत कर सकते हैं। उन्हें सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा 2 अगस्त से 1 सिंतबर तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां लोग वोटर लिस्ट से जुड़ी आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। देखें किस जिले में कितने मतदाताओं के नाम हटे स...

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

चित्र
 केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज यमन में फांसी की होने वाली थी, लेकिन कुछ ऐसा हुआ की ये फांसी की सजा फिलहाल टाल दी गई है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।उन्हें यमन में 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी। निमिषा प्रिया को फांसी से बचाने के लिए भारत सरकार हरसंभव कोशिश कर रही थी। कहा जा रहा था कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बचाना मुश्किल है। लेकिन अब खबर है कि उनकी फांसी को टाल दिया गया है। क्यों हुई हैं फांसी की सजा मीडिया रिपेाटर्स की माने तो यमन की अदालत ने निमिषा प्रिया को हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई है। वह 2017 से यमन की जेल में बंद है, निमिषा को यमन के नागरिक तलाल एब्दो महदी की हत्या का दोषी पाया गया था, उस पर आरोप थे कि उन्होंने महदी के पास जमा अपना पासपोर्ट पाने के लिए उन्हें बेहोशी के इंजेक्शन दिए लेकिन इन इंजेक्शन के ओवरडोज की वजह से महदी की मौत हो गई थी। केरल की हैं निमिषा केरल के पलक्कड़ की रहने वाली नर्स निमिषा अपने पति और बेटी के साथ पिछले लगभग एक दशक से यमन में काम कर रही थीं। 2016 में यमन में हुए गृहयुद्ध की वजह से देश से बाहर आने-जाने पर पाबंद...

(जनशक्ति खबर) भारी विरोध के बाद बिहार में ढीले पड़े चुनाव आयोग के तेवर, दस्तावेज़ पर ज़ोर ख़त्म।

चित्र
( पटना ) चुनाव आयोग ने बिहार में भारी विरोध और परेशानियों के बाद चुपचाप यह फ़ैसला सुनाया है कि जिन 11 दस्तावेजों की सूची दी गई थी उनमें से अगर एक भी डॉक्यूमेंट किसी के पास नहीं है तब भी उसका एन्यूमरेशन फॉर्म जमा हो सकता है।इससे साफ़ पता चलता है कि चुनाव आयोग ने जो शुरुआती तेवर दिखाए थे वह अब ढीले पड़ चुके हैं लेकिन इसमें कुछ पेच अब भी बाकी है। बिहार में चुनाव आयोग को एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण करना था लेकिन फ़िलहाल वह अपने ही आदेश की लगातार समीक्षा कर रहा है। दस्तावेज़ों के मामले में चुनाव आयोग तो पीछे हट गया है लेकिन वह अभी कह रहा है कि अगर वोटर कार्ड बना हुआ है तो भी गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरना ज़रूरी है। एसआईआर का दाँव उल्टा पड़ा? याद रखने की बात यह है कि शुरू में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बड़े नेताओं ने इस प्रक्रिया का समर्थन किया था, लेकिन लगता है कि उनका यह दांव उल्टा पड़ गया और अब चुनाव आयोग को बैकफुट पर जाना पड़ा है। खास तौर पर जनता दल यूनाइटेड के कई नेताओं का मानना था कि इस तरह की दस्तावेज की शर्तों से उनके अति पिछड़े और महिला वोटरों पर काफी बुरा ...

(जनशक्ति खबर) करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते वक्त हुई मौत

चित्र
  बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapur Death) का निधन हो गया है. यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां वे पोलो खेल रहे थे.खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर पड़े. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए. संजय कपूर एक जाने-माने उद्योगपति थे और उन्हें पोलो खेल का बहुत शौक था. उनका यूं अचानक चला जाना उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा है. करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड थे संजय कपूर आपको बता दें कि संजय कपूर करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे. करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी. इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान. हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई और 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दी. 2016 में उनका तलाक हो गया. तलाक के समय करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना शामिल थी. यह मामला काफी समय तक मीडिया में छाया रहा था. प्रिया सचदेव से की थी दूसरी शादी करिश्मा से शादी के बाद संजय कपूर न...

(जनशक्ति खबर) अहमदाबाद विमान हादसा: क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे सवार।

चित्र
 अहमदाबाद विमान हादसा: क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे सवार।अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हुआ है. सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani Air India Plane Crash) भी इस फ्लाइट में मौजूद थे.।ये पैसेंजर विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद मेघानी इलाके में क्रैश हो गया. क्रैश के बाद आसमान में धुआं देखा गया है. विमान हादसे के बाद इस फ्लाइट में सवार यात्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है. यात्रियों की सूची में पूर्व सीएम विजय रुपाणी का भी नाम है. यात्रियों की लिस्ट में विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित है और उनका सीट नंबर 2D दर्ज है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस विमान ने 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और 1 बजकर 40 मिनट पर विमान क्रैश हो गया. यह विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री भी पार नहीं कर पाया और ऊपर जाते-जाते अचानक नीचे बैठता सा दिखा और फिर मौके से धुएं का गुबार उठा. बताया जाता है कि हादसे का शिकार हुआ विमान - Boeing 787-8 Dreamliner - थ...

(जनशक्ति खबर) मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड।

चित्र
  आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ आतंकी सैफुल्लाह खालिद (Saifullah Khalid) की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई। इंडिया टुडो की रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी।भारत में तीन बड़े हमलों में था शामिल यह आतंकी भारत में हुए तीन हमलों में शामिल था। उसने महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में साल 2006 में हमले की साजिश रची थी। साल 2001 में रामपुर में सीआरपीएफ कैंप में हुए हमले और बंगलौर में 2005 में हुए हमले में वो शामिल था। नेपाल में कई सालों तक छिपा रहा खालिद खालिद विनोद कुमार के फर्जी नाम से कई सालों तक नेपाल में छिपा रहा था। खालिद ने अपना ठिकाना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बदीन जिले के मतली में बना लिया था। वहां वह लश्कर-ए-तैयबा और उसके मुखौटा संगठन जमात-उद-दावा के लिए काम करता रहा, जिसका मुख्य काम आतंकी अभियानों के लिए भर्ती और धन उगाही करना था।

(जनशक्ति खबर) लखनऊ में चलती बस में लगी आग, 5 लोगों की मौत, दिल्ली से बिहार जा रही थी।

चित्र
 यूपी की राजधानी लखनऊ से दुखद खबर सामने आई है। यहां पर बुधवार सुबह एक चलती बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी।हादसा लखनऊ के मोहनलालगंज के नजदीक किसान पथ पर हुआ। इस दौरान बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान बस का ड्राइवर और कंडक्टर बस से कूदकर भाग गए। मृतकों को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार सुबह हुआ। हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। बस में धुंआ भरने के बाद यात्रियों की नींद खुली। वहीं ड्राइवर के कैबिन में एक अतिरिक्त सीट लगी थी जिसके कारण यात्रियों को नीचे उतरने में दिक्कत हुई। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारने में मदद की। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग इतनी भीषण थी कि 1 किमी. दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। 1 किमी. दूर तक दिखाई दी लपटें मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने 30 मिनट में आग पर काबू पाया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं...

(जनशक्ति खबर) भारत को रूस से मिलेंगे दो और 'सुदर्शन चक्र', जानिए कब होगी डिलीवरी।

चित्र
 ( पटना ) पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम 'सुदर्शन चक्र' ने अपनी ताकत दिखा दी है। भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र ने ढूंढ-ढूंढ कर दु श्मन के ड्रोनों और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।रात भर हवा में रक्षक कवच बनकर सुदर्शन चक्र (Sudarshan Chakra)सीमा से सटे शहरों की रक्षा करता रहा। भारत के एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम (Air Defence System) ‘सुदर्शन चक्र’ ने रात 8.30 बजे के करीब राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात में वायु सेना के एयरबेस को निशाना बनाकर ड्रोन से मिसाइल हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोक दिया। पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं, लेकिन सभी को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने हवा में ही निष्क्रिय कर दिया। जम्मू और कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तान ने मिसाइलों और ड्रोन का उपयोग करके निशाना बनाया, लेकिन भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 (सुदर्शन) ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया, जिससे कोई नुकसान ...

(जनशक्ति खबर) ऑपरेशन सिंदूर के जश्न में बच्चे ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का लगाया नारा तो युवकों ने चाकू से किया हमला,

चित्र
 (पटना) पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकाने पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरा भारत जश्न मना रहा है. हर कोई भारतीय सेना के एक्शन की तारीफ कर रहा है. हालांकि, यूपी के शाहजहांपुर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बुधवार को एक बच्चे के द्वारा जश्न मनाना कुछ लोगों को नागवार गुजरा है.बच्चे ने पाकिस्तान पर भारत की स्ट्राइक का जश्न मनाते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया तो यह देख दो युवक भड़क गए. दोनों ने बच्चे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में बच्चा घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऑपरेशन सिंदूर पर हो रही थी चर्चा घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर युवकों की पिटाई कर दी. उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, घटना पुवायां गल्ला मंडी की है, जहां धर्मांगदापुर का रहने वाला 8 साल का सुरजीत अपने पिता के साथ गल्ला मंडी आया था. पुवायां नवीन गल्ला मंडी में पाकिस्तान में आतंकियों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही थी. इसी दौरान सुरजीत ने हिंदुस्तान जिंदाबा...

(जनशक्ति खबर) न बिजली में छूट, न कर्ज माफ; सारा पैसा सेना पर लगाओ, मुझे पाकिस्तान चाहिए- भारतीय मुस्लिम की मोदी से अपील।

चित्र
 (पटना) जब देश की सुरक्षा पर हमला होता है तो जवाब सिर्फ़ सरकार या सेना नहीं देती जवाब पूरा देश देता है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' ने न सिर्फ़ दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है बल्कि पूरे भारत में एकता और गर्व की लहर भी दौड़ा दी है।इसी गर्व और देशभक्ति की मिसाल बुधवार को देखने को मिली बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जहां लोगों ने मजहब से ऊपर उठकर भारतीय फौज के इस साहसिक कदम का जश्न मनाया। खास बात यह रही कि इसमें मुस्लिम समुदाय की भागीदारी भी उतनी ही प्रखर रही, जितनी किसी और की। एकजुटता का चेहरा बना मुजफ्फरपुर मोतीझील व्यापारी संघ के अध्यक्ष अब्दुल मजीद खुद जश्न की अगुवाई करते नजर आए। उनका कहना था कि हम लोग खुश हैं, जश्न मना रहे हैं। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि पाकिस्तान को अब समझ में आ गया होगा कि भारत का मुसलमान कभी भी उसके साथ नहीं जाएगा। हमने बता दिया है कि हमारा देश सबसे पहले है। अबके बार सिर्फ पाकिस्तान चाहिए अब्दुल मजीद का जोश सिर्फ बयानों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अब रियायतें छोड़कर ...

(जनशक्ति खबर) पहलगाम हमला सरकार की साजिश थी', कहने वाले विधायक अमीनुल इस्लाम गिरफ्तार।

चित्र
असम  के एक विधायक को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और पुलवामा में हुए आतंकी हमलों पर साजिश वाली कथित टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया गया है। विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम ने कल (बुधवार, 23 अप्रैल को) दावा किया था कि फरवरी 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले पर हुआ आत्मघाती हमला और पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या 'सरकार की साजिश' थी।असम की नागांव पुलिस ने सोशल मीडिया पर अमीनुल इस्लाम की टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। असम पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "ढींग विधायक अमीनुल इस्लाम द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए भ्रामक और भड़काऊ बयान के आधार पर, जो वायरल हो गया था और जिससे प्रतिकूल स्थिति पैदा होने की संभावना थी, नागांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 152/196/197(1)/113(3)/352/ 353 के तहत अपराध के लिए एक मामला 347/25 दर्ज किया है और उन्हें तदनुसार गिरफ्तार किया गया है।"

(जनशक्ति खबर) इंसानियत आज भी जिंदा है 👏ये हैं टी अंबाजगेन कलेक्टर साहब ,धन्य है वे माँ बाप जिन्होंने इन्हे मानव सेवा के संस्कार दिए.!

चित्र
  पढ़े एक कलक्टर का दरिया दिल 80 साल की बूढ़ी माता घर में बिल्कुल अकेली। कई दिनों से भूखी। बीमार अवस्था में पड़ी हुई। खाना-पीना और ठीक से उठना-बैठना भी दूभर। हर पल भगवान से उठा लेने की फरियाद करती हुई, खबर तमिलनाडु के करूर जिले के कलेक्टर टी अंबाजगेन के कानों में पहुंचती है। दरियादिल यह आइएएस अफसर पत्नी से खाना बनवाता है फिर टिफिन में लेकर निकल पड़ता है वृद्धा के चिन्नमालनिकिकेन पट्टी स्थित झोपड़ी में। जिस बूढ़ी माता से पास-पड़ोस के लोग आंखें फेरे हुए थे, कुछ ही पल में उनकी झोपड़ी के सामने जिले का सबसे रसूखदार अफसर मेहमान के तौर पर खड़ा नजर आता है, वृद्धा समझ नहीं पातीं क्या माजरा है डीएम कहते हैं-माता जी आपके लिए घर से खाना लाया हूं, चलिए खाते हैं। वृद्धा के घर ठीक से बर्तन भी नहीं होते तो वह कहतीं हैं साहब हम तो केले के पत्ते पर ही खाते हैं। डी एम कहते हैं-अति उत्तम। आज मैं भी केले के पत्ते पर खाऊंगा, किस्सा यही खत्म नहीं होता चलते-चलते डीएम वृद्धावस्था की पेंशन के कागजात सौंपते हैं। कहते हैं कि आपको बैंक तक आने की जरूरत नहीं होगी, घर पर ही पेंशन मिलेगी डीएम गाड़ी में बैठकर चले ज...

(जनशक्ति खबर) अब गाड़ियों के हार्न से आएगी तबले, ढोलक और बांसुरी की आवाज, मोदी सरकार बनाने जा रही है कानून! गडकरी ने किया ऐलान।

चित्र
 ( पटना) आने वाले दिनों में हो सकता है कि आपकी गाड़ी के हार्न से ढोलक या बांसुरी की धुन सुनाई दे। इस बात की कोशिश मोदी सरकार कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि वह एक ऐसा कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसके तहत वाहनों के हॉर्न में केवल भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों की ध्वनि का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि भारत इस समय दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार है और उन्होंने बताया कि 2014 में भारत का वाहन क्षेत्र का 14 लाख करोड़ रुपये का था, ये अब बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये का हो गया है। भारत से आगे केवल अमेरिका और चीन ही हैं। क्या बोले गडकरी? केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि वह एक ऐसा कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसके तहत वाहनों के हॉर्न में केवल भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों की ध्वनि का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। गडकरी ने एक समारोह में कहा, ”मैं एक ऐसा कानून बनाने की योजना बना रहा हूं कि सभी वाहनों के हॉर्न भारतीय संगीत वाद्ययं त्रों पर आधारित हों, ताकि उन्...

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

चित्र
  यूपी के अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटी की शादी से पहले उसकी मां ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला घर से करीब 3.5 लाख रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात भी साथ ले गई।अब यह सास-दामाद की 'लव स्टोरी' इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और सर्विलांस के जरिए दोनों की लोकेशन उत्तराखंड में ट्रेस की गई है। पीड़ित पति जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह 16 अप्रैल को होने वाली बेटी की शादी के सिलसिले में अपने रिश्तेदारों को कार्ड देने गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने उसे साली के घर कार्ड देने भेजा। जब वह वापस लौटा तो घर पर उसकी पत्नी गायब थी। पहले तो लगा कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होगी, लेकिन जब सभी जगह पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिली। परेशान होकर उसने मडराक थाने में पत्नी की गुमशुदगी की तहरीर दी। जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से उसकी पत्नी और होने वाला दामाद काफी अधिक फोन पर बातचीत कर रहे थे। संदेह होने पर भी शादी पास होने की वजह से उसने...

(जनशक्ति खबर) 22 की उम्र में बनीं IPS अब 28 की आयु में दें दिया इस्तीफा, कौन हैं बिहार की 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा।

चित्र
 ( पटना ) बिहार कैडर(Bihar Cadre) की आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि काम्या मिश्रा ने बीते साल अगस्त में पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दिया था.इसके बाद लंबी छुट्टियों पर चली गईं थीं. वहीं, अब उनका इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है. वह मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं. काम्या मिश्रा का इस्तीफा इन दिनों सुर्खियों में आ गया है. क्योंकि वह अभी सिर्फ 28 साल की हैं. उन्होंने सिर्फ 22 साल की आयु में सिविल सर्विसेज क्रैक कर लिया था. इससे पहले पिछले दिनों बिहार के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने भी इस्तीफा दे दिया था. काम्या मिश्रा ने 2019 में यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम को क्रैक किया था. उन्हें देश में 172वीं रैंक मिली थी. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई की है. शुरू में काम्या को हिमाचल कैडर मिला था. हालांकि बाद में उनका ट्रांसफर बिहार कैडर में कर दिया गया. पति भी हैं आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस अधिकारी हैं. सरोज 2022 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं. दोनों राजस्थान के...