(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।


 (पटना
)  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। मंगलवार (04 नवंबर) को पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान समाप्त हो गया। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे।पहले चरण में 6 नवंबर को बिहार की 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी।


इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। प्रचार अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस समेत कई प्रमुख पार्टियों के दिग्गज नेता प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चुनाव प्रचार में जुटे रहे और अपनी-अपनी जीत का दावा किया।


बिहार में पहले चरण में मतदान वाले 18 जिले


बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ये 18 जिले हैं - पटना, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा। इन जिलों की विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा।


इन सीटों पर होगी वोटिंग


पटना जिले की 14 सीटों पर मतदान


मोकामा

बाढ़

बख्तियारपुर

दीघा

बांकीपुर

कुम्हरार

पटना सिटी

फतुहा

दानापुर

मनेर

बिक्रम

मसौढ़ी

फुलवारी शरीफ

पालीगंज

नालंदा में 7 सीटों पर वोटिंग


हिलसा

इस्लामपुर

हरनौत

अस्थावां

नालंदा

राजगीर

बिहारशरीफ

भोजपुर में 7 सीटों पर मतदान


आरा

अगिआंव

शाहपुर

बड़हरा

जगदीशपुर

संदेश

तरारी

बक्सर में 4 सीटों पर वोटिंग


बक्सर

डुमरांव

राजपुर

ब्रह्मपुर

सिवान की 8 सीटों पर मतदान


जिरादेई

सिवान

दरौली

रघुनाथपुर

दरौंधा

बड़हरिया

महारागंज

गोरेयाकोठी

गोपालगंज में 6 सीटों पर वोटिंग


बरौली

बैकुंठपुर

गोपालगंज

कुचायकोट

हथुआ

भोरे

वैशाली की 8 सीटों पर मतदान


हाजीपुर

महुआ

राजापाकर

महनार

राघोपुर

वैशाली

लालगंज

पातेपुर

सारण में 10 सीटों पर डाले जाएंगे वोट


सोनपुर

बनियापुर

तरैंया

एकमा

मांझी

मढौरा

छपरा

गड़खा

अमनौर

परसा

मुजफ्फरपुर में 11 सीटों पर मतदान


गायघाट

औराई

मीनापुर

बोचहां

सकरा

कुढ़नी

मुजफ्फरपुर

साहेबगंज

कांटी

पारू

बरूराज

दरभंगा में 10 सीटों पर वोटिंग


अलीनगर

कुशेश्वर स्थान

गौरा बौराम

बेनीपुर

दरभंगा ग्रामीण

दरभंगा

हायाघाट

बहादुरपुर

केवटी

जाले

समस्तीपुर में 10 सीटों पर डाले जाएंगे वोट


उजियारपुर

कल्याणपुर

वारिसनगर

समस्तीपुर

मोरवा

सरायरंजन

मोहिउद्दीननगर

विभूतिपुर

हसनपुर

रोसड़ा

बेगूसराय में 7 सीटों पर वोटिंग


बछवाड़ा

तेघरा

चेरिया बरियारपुर

मटिहानी

साहबपुर कमाल

बेगूसराय

बखरी

मधेपुरा में 4 सीटों पर मतदान


आलमनगर

बिहारीगंज

मधेपुरा

सिंहेश्वर

खगड़िया में 4 सीटों पर वोटिंग


अलौली

परबत्ता

खगड़िया

बेलदौर

सहरसा में 4 सीटों पर मतदान


सोनबरसा

सहरसा

सिमरी बख्तियारपुर

महिषी

मुंगेर में 3 सीटों पर वोटिंग


तारापुर

मुंगेर

जमालपुर

लखीसराय में 2 सीटों पर मतदान


सूर्यगढ़ा

लखीसराय

शेखपुरा में 2 सीटों पर डाले जाएंगे वोट


बरबीघा

शेखपुरा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग के लिए राज्य भर में 45,341 बूथ बनाए गए हैं, पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जो अपनी किस्मत आजमाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।