(जनशक्ति खबर) बिहार में आई नौकरी की बहार, अब बिना B.Ed-TET वाले भी बन सकेंगे शिक्षा अधिकारी, 900 से ज्यादा वैकेंसी।
(पटना) बिहार में चुनावी तैयारी के साथ-साथ युवाओं को नौकरी देने की तैयारी भी जोरों पर है। प्रदेश में नौकरी की बहार की फेहरिस्त में एक नया बंपर मौका आया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रदेश में एक बार फिर शानदार अवसर है।बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलमेंट ऑफिसर (AEDO)भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस पूरे भर्ती अभियान में 900 से ज्यादा पदों को भरे जाने की तैयारी है।
राज्य में सरकारी नौकरी के लिए बीपीएससी एईडीओ भर्ती 2025 विज्ञापन संख्या 87/2025 की आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होनी है। योग्य और इच्छुक उम्मीवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 26 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स कुछ इस तरह
बिहार भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 935 पदों को भरा जाएगा, जिनमें महिला उम्मीदवारों के लिए 319 पद आरक्षित हैं। यहां देखें कैटगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स-
कैटेगरी कुल पद पुरूषों की सीट महिलाओं की सीट
जनरल 374 243 131
आर्थिक रुप से कमजोर 93 60 33
पिछड़ा वर्ग 112 73 39
अनुसूचित जाति 150 97 53
अनुसूचित जनजाति 10 06 04
आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग 168 109 59
महिला बीसी 28 – 28
कुल पदों की संख्या 935 588 319
आवेदक की योग्यता
शैक्षणिक योग्यता: इस गवर्नमेंट जॉब के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री चाहिए। बीएड या टीईटी की डिग्री की कोई जरूरत नहीं है।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की उम्र 01 मई 2025 तक कम से कम 21 साल और अधिकतम 37 साल तक ही होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी। वहीं, OBC/ EBC वर्ग के 40 वर्षीय और एससी/एसटी के 42 वर्षीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, आवेदन से पहले नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की डिटेल्स ध्यान से पढ़े लें।
चयन प्रक्रिया: बिहार सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (एईडीओ) के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।पद की एप्लीकेशन फीस
सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस के लिए 100/- रुपये का भुगतान करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने अपने ऑनलाइन आवेदन में पहचान प्रमाण के रूप में आधार संख्या का उल्लेख नहीं किया है, उन्हें बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200/- (दो सौ) रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। कैंडिडेट ऑनलाइन पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस और कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिए एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते हैं। आवेदन की शुरूआत 27 अगस्त 2025 से है। पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन व चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रूपए की बेसिक सैलरी प्राप्त होगी।

टिप्पणियाँ