संदेश

(जनशक्ति खबर) नीतीश कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडो पर लगी मुहर,बेरोजगारी भाता नियमवाली को मिली मंजूरी।

चित्र
  उपेन्द्र सिंह का रिपोर्ट : शुक्रवार के दिन सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई।जिसमे 25 एजेंडो पर मुहर लगी।कैबिनेट की बैठक में मनरेगा के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के मकान किराया भत्ता (हाउस अलाउंस) दर में बदलाव के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. बेरोजगारी भत्ता नियमावली के तहत अगर कोई व्यक्ति मनरेगा के तहत काम करना चाहता है और उसने आवेदन किया हुआ है. लेकिन फिर भी 15 दिनों के अंदर अगर रोजगार नहीं मिलता है तो मांग तिथि से तय सीमा तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. कैबिनेट ने राज्य वेतन आयोग की अनुशंसा पर मकान किराया भत्ता दर में बदलाव किया है. जिसके बाद कर्मियों के हाउस अलाउंस में एक से चार फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. Y श्रेणी के शहरों में इसे 16 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया गया है. वहीं Z श्रेणी के शहरों में यह 7.5 फीसदी से बढ़कर 10 फीसदी हो गया है और सब-डिवीजन एवं छोटो शहरों में इसे बढ़कार 7.5 फीसदी कर दिया गया है. कैबिनेट की बैठक में बिहार भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के ...

(जनशक्ति खबर) प्रयागराज में राहुल गांधी,अखिलेश यादव के सभा में हुआ भगदड़,राहुल ,अखिलेश को एक झलक देखने के लिऐ कार्यकर्ता हुआ बेकाबू। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मंच पर पर पहुंच गए।

चित्र
(प्रयागराज) प्रयागराज के फूलपुर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव की रैली में भगदड़ मच गई। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मंच पर पर पहुंच गए। इससे नाराज दोनों नेता बीच में सभा छोड़कर चले गए।प्रयागराज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में हंगामा हुआ है। जनसभा में भगदड़ मच गई है। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए हैं। कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। जानकारी के अनुसार, पड़िला महादेव फाफामऊ में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सभा मुखिया अखिलेश यादव को देखने के लिए भीड़ काबू हो गई। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए। कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। इसके बाद राहुल गांधी और अखिलेश नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं की इस हरकत से नाराज होकर दोनों नेता बिना कुछ बोले ही चले गए। दोनों नेता मंच से चले गए। दोनों नेता हेलीकॉप्टर में बैठकर यहां से रवाना हो गए।

(जनशक्ति खबर) कांग्रेस में रहते राहुल गांधी को तलवे चाटते थे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा: प्रो रामगोपाल यादव।

चित्र
 (मऊ)रामगोपाल यादव यादव के बिगड़े बोल, असम के मुख्यमंत्री को बताया राहुल गांधी का तलवा चटा समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर रामगोपाल यादव की बोल एक बार फिर बिगड़ गई।उन्होंने इस बार असम के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री को दृष्टि दोष हो गया है। वह कल तक कांग्रेस में रहते हुए राहुल गांधी के तलवे चाटते थे,अब इस तरह की बात कर रहे हैं। कौन नहीं जानता कि संविधान की किताब पार्लियामेंट में सभी सांसदों को दी गई थी, यह वही किताब है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सीएम सम्राट चौधरी के सवालों पर बोले कि जिसको मैं जानता तक नहीं उसके बारे में क्या पूछ रहे हैं। प्रो.रामगोपाल यादव अपनी चुनावी यात्रा के दौरान रविवार सुबह सपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पहुंचे थे। वह घोसी लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन समर्थित समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार राजीव राय के चुनावी हाल-चाल लेने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी की खटिया खड़ी हो गई है, बोल बदल गए हैं,अधिकारियों के भी रुख बदल गए हैं। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल की दिल्ली म...

(जनशक्ति खबर) मीडिया का लोकतंत्रीकरण करने में वेब पत्रकारिता बड़ी भूमिका निभा रहा है।

चित्र
  उपेन्द्र सिंह __वेब पत्रकारिता एक ऐसा माध्यम जो अपने अंदर प्रिंट, टीवी और रेडियो को समेटे है। मीडिया का लोकतंत्रीकरण करने में वेब पत्रकारिता बड़ी भूमिका निभा रहा है। संचार माध्यम के रूप में इस प्लेटफार्म ने हर आदमी का आवाज बुलंद कर हजारों-करोड़ो लोगो तक पहुंचाया है। सूचना और संचार क्रांति के दौर में आज प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के बीच वेब पत्रकारिता का चलन तेजी से बढ़ा है और अपनी पहचान बना ली है। अखबारों की तरह बेव पत्र और पत्रिकाओं का जाल, अंतरजाल पर पूरी तरह बिछ चुका है। छोटे-बड़े हर शहर से अमूमन बेव पत्रकारिता संचालित हो रही है। छोटे-बड़े सभी शहरों के प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया भी वेब पर हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में थोड़े ही समय में इसने बड़ा मुकाम पा लिया है। हालांकि समर अभी शेष है और भविष्य उज्जवल।  क्या होती है वेब पत्रकारिता  जिस प्रकार अखबारों, पत्रिकाओं में खबरों के चयन, संपादन या लेखन होते हैं। यही कार्य यदि इंटरनेट पर किया जाता है तो वेब पत्रकारिता कहलाता है। खुूबियां   वेब पत्रकारिता एक ऐसा माध्यम जो अपने अंदर प्रिंट, टीवी और...

(जनशक्ति खबर) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फिर फिसली जुबान, कहा- '1944 में इनलोगों ने गड़बड़ किया तो हम हट गए।

चित्र
  (दरभंगा) लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। मतदान को अपने पक्ष में लाने के लिए तमाम राजनीतिक दलों की ओर से हरसंभव कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान उनकी जुबान एक बार फिर फिसल गई। अलीनगर के तारडीह प्रखंड स्थित पोखर भिंडा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ राजनीतिक संबंध का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम लोग का संबंध 1995 से है। हालांकि, बीच में हमसे दो बार गलती हुई। लेकिन, जब उन लोगों (राजद) ने गड़बड़ी किया तो हमने उन्हें हटा दिया। अब हमने फैसला किया है कि हम इधर-उधर नहीं जाएंगे, सब भाजपा के साथ रहेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार की जुबान भी लड़खड़ाई। उन्होंने कहा, "2005 से पहले बिहार में क्या था। लालू प्रसाद यादव पर इशारों-इशारों में हमला बोलते हुए कहा कि इनलोग ने कौन सा काम किया। तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि हम तो दो बार उसको उपमुख्यमंत्री बना दिए, लेकिन, जब गड़बड़ किया तो हम हट गए... 1944 में। इसके बाद फिर 1995 में हम ...

(जनशक्ति खबर) मैट्रिक और इंटर की कपार्टमेंटल परीक्षा का लिस्ट जारी।जाने कब होगा परीक्षा।

चित्र
  उपेन्द्र सिंह का रिपोर्ट _ _इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही मैट्रिक विशेष परीक्षा 2024 और कंपार्टमेंटल परीक्षा का भी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया की इण्टरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2024 और इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2024 का आयोजन दिनांक 29.04.2024 से 11.05.2024 तक दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा 09:30 बजे पूर्वाहन से 12:45 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 से 05:15 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी। इण्टरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2024 के लिए प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन दिनांक- 15.05.2024 एवं 16.05.2024 को किया जायेगा। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को 15 मिनट का आरम्भिक समय प्रश्नों को पढ़ने व समझने के लिए दिया जाता है। वही मैट्रिक कपार्टमेंट की परीक्षा दिनांक 04.05.2024 से 11.05.2024 तक दो पालियों में किया जाएगा। दोनों पालियों में परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश क...

(जनशक्ति खबर) लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले बिहार में कई IAS को नई जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी डिटेल.

चित्र
   पटना: नीतीश कुमार ने बिहार के कई आईएएस पदाधिकारियों के विभागों में फेर बदल कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग में इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है वहीं कुछ अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है. सामान्य प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 2011 बैच के आईएएस अफसर और राज्यपाल सचिवालय के ओएसडी संजय कुमार को राज्यपाल सचिवालय में ही विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यपाल के एक अन्य ओएसडी, 2013 बैच के अफसर महावीर प्रसाद शर्मा को स्थानांतरित करते हुए राज्यपाल सचिवालय में अपर सचिव का जिम्मा दिया गया है। अगले आदेश तक दोनों अपने-अपने दायित्वों में बने रहेंगे। इसके अलावा 2018 बैच की पदाधिकारी अमृता बैन्स को ऊर्जा विभाग का ओएसडी बनाया गया है। छुट्टी के बाद वह पद स्थापना की प्रतीक्षा में थी। 2010 बैच के अधिकारी और योजना विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार राय को पंचायती राज विभाग का निदेशक बनाया गया है। 2013 बैच के अफसर आनंद शर्मा से पंचायती राज निदेशक और नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया...