संदेश

(जनशक्ति खबर)बक्सर में कल यानी 28 फरवरी को विश्वामित्र महोत्सव का होगा आयोजन।

चित्र
 (बक्सर) कल यानी बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से प्रखंड बक्सर अंतर्गत विश्वामित्र महोत्सव 2024 का आयोजन किला मैदान बक्सर में किया जा रहा है। इस महोत्सव के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत संध्याकालीन 4:00 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन हेतु मौका दिया जाएगा।  जिला प्रशासन की ओर से विश्वामित्र महोत्सव की सारी तैयारियां कर ली गई है। कार्यक्रम के आरंभ में स्थानीय कलाकारों के द्वारा भी अपनी मनोरम प्रस्तुति का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें विश्वास शर्मा (शास्त्रीय गायन), सोनी कुमारी (शास्त्रीय गायन), भावना पाण्डेय (भोजपुरी लोकगीत), गुडु पाठक (बॉलीवुड गीत), दीपक कुमार यादव (सुगम संगीत), आर्यन बाबू (भोजपुरी लोक संगीत), चंदन यादव (सुगम संगीत), शैलेंद्र कुमार (कत्थक नृत्य), रितम दुबे (लोक नृत्य), रंजीत कुमार एकल गीत (भजन), प्रिंस कुमार (एकल बांसुरी वादन) एवं ज्योति कुमारी (एकल लोक गीत) की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के बाद तड़का वध (सिनेमेड...

(जनशक्ति खबर) बिहार के कैमूर में भीषण सड़क हादसा ,भोजपुरी गायक छोटू पांडेय समेत 9 लोगो की दर्दनाक मौत। ट्रक की चपेट में आई स्कार्पियो,बाइक।

चित्र
   (कैमूर) बिहार के कैमूर से बड़ी खबर सामने आ रही है।रविवार की रात बिहार के कैमूर में ट्रक के चपेट में स्कार्पियो और मोटरसाइकिल के आ जाने से 9 लोगो की मौत हो गई है। घटना के क्रम मीडिया रिपोर्ट के मिली जानकारी के अनुसार ये सड़क हादसा दिल्ली से कोलकाता को जोड़नेवाली सिक्सलेन पर मोहनियां थाना क्षेत्र के देवकली गांव के सामने हुई। ग्रामीणों के माने तो सफेद रंग स्कार्पियो बनारस की तरफ जा रही थी तभी स्कार्पियो ने बाइक सवार जोर की टक्कर मारी जिसे बाइक और स्कार्पियो दक्षिण लेन से उतर लेन में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक के सामने गिर पड़ी।जिससे मौके पर ही स्कार्पियो की परखच्चे उड़ गए जिसमे गाड़ी पर सवार दो महिलाओं के साथ 9 लोगो की मौत हो गई। मृतकों में देवकली गांव के बाइक सवार 50 वर्षीय दधिबल यादव सहित नौ लोगों की मौत हुई है। स्कार्पियो सवार यात्रियों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लासो को मोहनियां भेजी है।वही ज्यादातर लास छत विछुत हो गया जिससे मिर्तकों को पहचानने में मुश्किल हो रही है। स्कॉर्पियो चालक का शव दो टुकड़ों में हो गया है। [25/02,...

(जनशक्ति खबर) बिहार में दो दर्जन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी।किसको कहा मिला आपभी जाने।

चित्र
  उपेन्द्र सिंह__(पटना)  बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता, उप सचिव एवं मूल कोटि के दो दर्जन अधिकारियों को नयी जिम्मेवारी दी गयी है। इसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को दी है।मीडिया रिपोर्ट की माने तो अररिया, बांका, समस्तीपुर व जहानाबाद जिले में नए उप विकास आयुक्त पदस्थापित किए गए हैं। वहीं, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे विशाल आनंद को पटना का नया नगर दंडाधिकारी बनाया गया है। इन जिलों में नए उप विकास आयुक्त : जिला आपूर्ति पदाधिकारी, खगड़िया, रोजी कुमारी काे उप विकास आयुक्त अररिया, अपर समाहर्ता, गया, अंजनी कुमार को उप विकास आयुक्त, बांका, उप सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय, संदीप शेखर प्रियदर्शी को उप विकास आयुक्त ,समस्तीपुर तथा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, किशनगंज, मनोज कुमार को जहानाबाद का उप विकास आयुक्त बनाया गया है नवादा की जिला भू अर्जन पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह को अपर समाहर्ता, बक्सर बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे अनिल कुमार को निदेशक, जन शिक्षा सह अपर सचिव शिक्षा विभाग, इजतबा...

(जनशक्ति खबर) जिला नियोजलय के तत्वाधान में डीएम के द्वारा 27 लाभार्थियों को स्टडी किट दिया गया।

चित्र
(बक्सर) शुक्रवार को डीएम श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा युवकों/युवतियों को जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में स्टडी किट समाहरणालय  में वितरित किया गया। वितरण नियोजन सह व्यवसायकि मार्गदर्शन कार्यक्रम योजना अंतर्गत किया गया। यह योजना इसी वितीय वर्ष 2023-24 से प्रारम्भ की गई है। इस क्रम में आज जिला पदाधिकारी  के द्वारा कुल 27 लाभार्थियों को स्टडी किट प्रदान किया गया। योजना का लाभ वैसे लाभार्थियों को दिया गया जो सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार हेतु प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है। वैसे अभ्यर्थी जो कमजोर वर्ग के हो यथा अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछडा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, महिला जिनका नियोजनालय में निबंधन एक वर्ष पूर्व हो एवं जिनकी पारिवारिक आय 180000 अधिकतम हो को इसका लाभ दिया गया। स्टडी किट में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेत पुस्तकें, मानचित्र, नोटबुक, कलम इत्यादि दिया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि कुल 41 आवेदन स्टडी किट हेतु प्राप्त हुए थे। जिन लोगो को स्टडी कीट दिया गया  उसका  नाम इस प्रकार से हैः- नितीश कुमार सिंह, शशि कांत कुमार, मुकेश कुमार...

(जनशक्ति खबर) एक फरवरी से होगी इंटरमीडिएट की परिक्षा। कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर डीएम ने किया बैठक।

चित्र
(बक्सर) सोमवार को डीएम श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को शांतिपूर्वक कराने को लेकर किया गया बैठक।  विदित हो की इन्टरमीडिएट वार्षिक  परीक्षा 2024 दिनांक 01 फरवरी 2024 से प्रारम्भ होकर दिनांक 12 फरवरी 2024 तक संचालित होगी। उक्त परीक्षा दो पालियों में होगी । प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाहन 09:30 बजे से अपराहन 12:45 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराहन 02:00 बजे से 05:15 बजे अपराहन तक संचालित होगी। उक्त परीक्षा के लिए बक्सर अनुमंडल अंतर्गत कुल 19 परीक्षा केन्द्र एवं डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत कुल 08 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमें कुल 20824 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय गेट पर तलाशी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी और इसके लिए केन्द्र पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल का उपयोग किया जाएगा। परीक्षा केन्द्र के गेट पर तथा आवश्यकतानुसार परीक्षा कक्ष में महिला परीक्षार्थियों के चिट-पुर्जां आदि की तालाशी महिला पुलिस कर्मी, महिला वीक्षक, महिला केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त महिला पदाधिकारी ...

(जनशक्ति खबर) गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे बिहार के 25 पुलिसकर्मी।

चित्र
  उपेन्द्र सिंह____ गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वाले देशभर के पुलिसकर्मियों के नाम की घोषणा की है।मीडिया रिपोर्ट की माने तो गणतंत्र दिवस पर इस साल बिहार के कुल 25 अफसरों व जवानों को पदक दिए जाएंगे, जिनमें 6 को वीरता पुलिस पदक (मेडल फॉर गैलेंट्री), दो को विशिष्ट (डिस्टिंग्विश्ड) सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 17 को सराहनीय (मेरिटोरियस) सेवा के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की गयी है ।गैलेंट्री पुलिस मेडल के लिए एएसआई ज्योति कुमार सिंह,हवलदार दिवंगत विश्वा उरांव, कांस्टेबल शंभु महतो, अपर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रकुमार झा, एसआई धर्मेन्द्र पासवान, जूनियर कमांडो बीर बहादुर रोका का चयन हुआहै..विशिष्ट (डिस्टिंग्विश्ड) सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से आर मलार विझी, अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार और सुनीताकुमारी, इंस्पेक्टर, बिहार को सम्मानित किया जाएगा। सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिलेगा पुलिस पदक पी कन्नन, पुलिस महानिरीक्षक, बिहार अशोक कुमार चौधरी, सहायक पुलिसअधीक्षक, बिहार अभय कुमार लाल, पुलिस अधीक्षक, बिहार राजेश कुमार, स्टाफ अधिकारी, मुख्यमंत्री के निजी सचिव, बिहार रम...

(जनशक्ति खबर) अधिकारी एवं बैंकर्स यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो।ऋण वितरण कार्यक्रम में बोले डीएम।

चित्र
(बक्सर) बुधवार को डीएम श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0ई0जी0पी0 2 एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन समाहरणालय परिसर  में की गई। डीएम ने ऋण वितरण कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया। जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अधिकारी एवं बैंकर्स यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त है ताकि रोजगार सृजन के साथ-साथ लोगों के आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो। जिला पदाधिकारी महोदय ने भावी उद्यमियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे अनुरोध किया की अपने साथ अन्य लोगों के लिए रोजगार अवसर सृजित करें तथा जिला एवं राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के साझेदार बनें। वर्त्तमान समय में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उद्योगों की स्थापना हो रही है। बक्सर जिला अन्तर्राज्यीय सीमा पर अवस्थित है तथा सड़क एवं रेल नेटवर्क से जुड़ा है। जिसके कारण यहाँ के उद्योगों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) अन्तर्गत सेवा क्षेत्र में...