(जनशक्ति खबर) जिला नियोजलय के तत्वाधान में डीएम के द्वारा 27 लाभार्थियों को स्टडी किट दिया गया।



(बक्सर) शुक्रवार को डीएम श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा युवकों/युवतियों को जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में स्टडी किट समाहरणालय  में वितरित किया गया।

वितरण नियोजन सह व्यवसायकि मार्गदर्शन कार्यक्रम योजना अंतर्गत किया गया। यह योजना इसी वितीय वर्ष 2023-24 से प्रारम्भ की गई है। इस क्रम में आज जिला पदाधिकारी  के द्वारा कुल 27 लाभार्थियों को स्टडी किट प्रदान किया गया।

योजना का लाभ वैसे लाभार्थियों को दिया गया जो सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार हेतु प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है। वैसे अभ्यर्थी जो कमजोर वर्ग के हो यथा अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछडा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, महिला जिनका नियोजनालय में निबंधन एक वर्ष पूर्व हो एवं जिनकी पारिवारिक आय 180000 अधिकतम हो को इसका लाभ दिया गया। स्टडी किट में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेत पुस्तकें, मानचित्र, नोटबुक, कलम इत्यादि दिया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि कुल 41 आवेदन स्टडी किट हेतु प्राप्त हुए थे।

जिन लोगो को स्टडी कीट दिया गया  उसका  नाम इस प्रकार से हैः- नितीश कुमार सिंह, शशि कांत कुमार, मुकेश कुमार, शकील अहमद, दुग्रेश कुमार, अशोक कुमार राम, पुजा कुमारी, अजीत कुमार प्रजापति, दीपक कुमार, चन्दन कुमार साह, बेबी कुमारी, सुशील कुमार, चिंता देवी, अश्विनी कुमार सैनी, अभिनंदन कुमार, किशन कुमार, स्मृति कुमारी, उज्मा अली, रिंकु कुमारी, शिव शंकर पाण्डेय, सूरज कुमार, गोविन्दा कुमार, विद्यावती कुमारी, चन्दा कुमारी, अभिषेक कुमार, शैलेष कुमार सिंह एवं निशा कुमारी है।

मौके पर कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी, नियोजनालय के कर्मीगण एवं लाभार्थी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।