संदेश

(जनशक्ति खबर) एक फरवरी से होगी इंटरमीडिएट की परिक्षा। कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर डीएम ने किया बैठक।

चित्र
(बक्सर) सोमवार को डीएम श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को शांतिपूर्वक कराने को लेकर किया गया बैठक।  विदित हो की इन्टरमीडिएट वार्षिक  परीक्षा 2024 दिनांक 01 फरवरी 2024 से प्रारम्भ होकर दिनांक 12 फरवरी 2024 तक संचालित होगी। उक्त परीक्षा दो पालियों में होगी । प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाहन 09:30 बजे से अपराहन 12:45 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराहन 02:00 बजे से 05:15 बजे अपराहन तक संचालित होगी। उक्त परीक्षा के लिए बक्सर अनुमंडल अंतर्गत कुल 19 परीक्षा केन्द्र एवं डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत कुल 08 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमें कुल 20824 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय गेट पर तलाशी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी और इसके लिए केन्द्र पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल का उपयोग किया जाएगा। परीक्षा केन्द्र के गेट पर तथा आवश्यकतानुसार परीक्षा कक्ष में महिला परीक्षार्थियों के चिट-पुर्जां आदि की तालाशी महिला पुलिस कर्मी, महिला वीक्षक, महिला केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त महिला पदाधिकारी ...

(जनशक्ति खबर) गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे बिहार के 25 पुलिसकर्मी।

चित्र
  उपेन्द्र सिंह____ गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वाले देशभर के पुलिसकर्मियों के नाम की घोषणा की है।मीडिया रिपोर्ट की माने तो गणतंत्र दिवस पर इस साल बिहार के कुल 25 अफसरों व जवानों को पदक दिए जाएंगे, जिनमें 6 को वीरता पुलिस पदक (मेडल फॉर गैलेंट्री), दो को विशिष्ट (डिस्टिंग्विश्ड) सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 17 को सराहनीय (मेरिटोरियस) सेवा के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की गयी है ।गैलेंट्री पुलिस मेडल के लिए एएसआई ज्योति कुमार सिंह,हवलदार दिवंगत विश्वा उरांव, कांस्टेबल शंभु महतो, अपर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रकुमार झा, एसआई धर्मेन्द्र पासवान, जूनियर कमांडो बीर बहादुर रोका का चयन हुआहै..विशिष्ट (डिस्टिंग्विश्ड) सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से आर मलार विझी, अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार और सुनीताकुमारी, इंस्पेक्टर, बिहार को सम्मानित किया जाएगा। सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिलेगा पुलिस पदक पी कन्नन, पुलिस महानिरीक्षक, बिहार अशोक कुमार चौधरी, सहायक पुलिसअधीक्षक, बिहार अभय कुमार लाल, पुलिस अधीक्षक, बिहार राजेश कुमार, स्टाफ अधिकारी, मुख्यमंत्री के निजी सचिव, बिहार रम...

(जनशक्ति खबर) अधिकारी एवं बैंकर्स यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो।ऋण वितरण कार्यक्रम में बोले डीएम।

चित्र
(बक्सर) बुधवार को डीएम श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0ई0जी0पी0 2 एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन समाहरणालय परिसर  में की गई। डीएम ने ऋण वितरण कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया। जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अधिकारी एवं बैंकर्स यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त है ताकि रोजगार सृजन के साथ-साथ लोगों के आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो। जिला पदाधिकारी महोदय ने भावी उद्यमियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे अनुरोध किया की अपने साथ अन्य लोगों के लिए रोजगार अवसर सृजित करें तथा जिला एवं राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के साझेदार बनें। वर्त्तमान समय में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उद्योगों की स्थापना हो रही है। बक्सर जिला अन्तर्राज्यीय सीमा पर अवस्थित है तथा सड़क एवं रेल नेटवर्क से जुड़ा है। जिसके कारण यहाँ के उद्योगों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) अन्तर्गत सेवा क्षेत्र में...

(जनशक्ति खबर) जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने वशिष्ठ नारायण सिंह।

चित्र
  उपेन्द्र सिंह_   जदयू ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम घोषित की_ __पटना, 20 जनवरी  को जनता दल (यूनाइटेड) ने शनिवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक नयी सूची घोषित की, जिसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंजूरी दी है। कुमार ने करीब एक महीने पहले ही जदयू अध्यक्ष का पद संभाला था।वरिष्ठ समाजवादी नेता, राज्यसभा सदस्य एवं कुमार के करीबी सहयोगी वशिष्ठ नारायण सिंह को जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। सिंह ने तीन साल पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जदयू प्रदेश इकाई के प्रमुख का पद छोड़ दिया था। सिंह की कुमार के साथ मित्रता 1974 में बिहार में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व वाले छात्र आंदोलन के समय की है। सिंह ने मंगनी लाल मंडल की जगह ली है, जो पिछले साल मार्च में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बाद जदयू उपाध्यक्ष बनने वाले दूसरे नेता थे। किशोर ने 2017 में जदयू उपाध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। मंडल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जदयू नेता के.सी. त्यागी को ''राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता'' बनाया गया है।  सूची में दूसरे प्रवक्ता राजीव रंजन हैं, जो मुख...

(जनशक्ति खबर) बिहार में नाबालिग की गुमशुदगी पुलिस के लिए होगी प्राथमिकता

चित्र
उपेन्द्र सिंह (पटना) बिहार पुलिस के लिए नाबालिग बच्चे की गुमशुदगी के मामलों की जांच अब सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में होंगे। इसके लिए नए गाइडलाइन बनाए गए हैं।दरअसल, पटना उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान नाबालिग बच्चों या बच्चियों के गायब होने के बाद जल्द बरामदगी के लिए डीजीपी को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करने के आदेश दिए थे। प्रदेश में अब थानों में गुमशुदगी की शिकायत आते ही पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी होगी। बताया जाता है कि नाबालिग के गायब होने की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना डायल-112 से लेकर सभी पेट्रोलिंग गाड़ियों को भेजी जाएगी। इसके अलावा इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी देनी होगी। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को नए सिरे से दिशानिर्देश जारी किए हैं। पीड़ित परिवार को गुमशुदा बालक-बालिका का हाल में लिया गया एक साफ सुथरा फोटो सहित उसके अन्य विवरणों जैसे गुमशुदा की आयु, शारीरिक कद-काठी, रंग, पहचान, भाषा का ज्ञान, कोई विशेष चिह्न आदि भी बताने होंगे। इसके लिए राज्य के सभी जिलों में थाना के पदाधिकारियों और कर्मियों को शपथ दिलाई जा रही है। बताया जाता है कि शपथ...

(जनशक्ति खबर) चौगाई में कही नही जलाया गया अलाव_ ठंड से कांपते रहे लोग।

चित्र
 (चौगाई)  कड़कड़ाती ठंड से कांपते रहे लोग चौगाई में जिला प्रशासन के तरफ से कही नही जलाया गया अलाव। चार दिनो से कड़कड़ाती ठंड से लोगो की परेशानी बढ़ गई है। लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा चौगाई में कही नही अलाव की व्यवस्था किया गया। गांव देहात के लोग इस ठंड में ठिठुड़ते नजर आए। बहुत से लोग तो घर से बाहर भी नही निकले। लेकिन इस कड़कड़ाती ठंड में सबसे बेखबर प्रशासन की ओर से चौगाई में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नजर नहीं आई।लिहाजा अलाव नही जलाने से आम लोग के साथ दलित लोग परेशान है।विदित हो की ठंड में हर चौक चौराहे पर अलाव जलाने किए बिहार सरकार के द्वारा जिला प्रशासन को पैसा आती है।जो हर प्रखंडों में अलाव के दिया जाता है।

(जनशक्ति खबर) बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए डीएम का आदेश 20जनवरी तक एक से आठ तक स्कूल रहेंगे बंद।

चित्र
 (बक्सर) विगत चार दिनों से ठंड बढ़ गया।ये हाड़  कंपा देने वाली ठंड से बिल्कुल लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।। बढते ठंड का मौसम और कम तापमान अभी भी जारी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए डीएम श्री अंशुल अग्रवाल के आदेशानुसार जिला के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग 08 तक शैक्षणिक गतिविधियों के संचालक पर दिनांक 20 जनवरी 2024 तक प्रतिबंध लगाया गया है। वर्ग 09 के ऊपर के कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक के पश्चात प्रतिबंधित रहेगी। मिशन दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा हेतु पर्याप्त सावधानी के साथ विशेष कक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा। सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक/शिक्षकोतर कर्मी विद्यालय में पूर्व के भाँति प्रातः 09:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे एवं विद्यालयी/विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। उक्त आदेश दिनांक 20.01.2024 तक प्रभावी रहेगा।