(जनशक्ति खबर) बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए डीएम का आदेश 20जनवरी तक एक से आठ तक स्कूल रहेंगे बंद।


 (बक्सर) विगत चार दिनों से ठंड बढ़ गया।ये हाड़  कंपा देने वाली ठंड से बिल्कुल लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।। बढते ठंड का मौसम और कम तापमान अभी भी जारी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए डीएम श्री अंशुल अग्रवाल के आदेशानुसार जिला के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग 08 तक शैक्षणिक गतिविधियों के संचालक पर दिनांक 20 जनवरी 2024 तक प्रतिबंध लगाया गया है। वर्ग 09 के ऊपर के कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक के पश्चात प्रतिबंधित रहेगी। मिशन दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा हेतु पर्याप्त सावधानी के साथ विशेष कक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा। सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक/शिक्षकोतर कर्मी विद्यालय में पूर्व के भाँति प्रातः 09:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे एवं विद्यालयी/विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। उक्त आदेश दिनांक 20.01.2024 तक प्रभावी रहेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।