संदेश

(जनशक्ति खबर)(मुंगेर) पुलिस विभाग में बड़ी करवाई।बिहार में 27 दारोगा किए गए सस्पेंड..

चित्र
  पुलिस विभाग में बड़ी करवाई।बिहार में 27 दारोगा किए गए सस्पेंड.. .बिहार के मुंगेर से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है।27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को निलंबित किया है. एसपी द्वारा इतनी बड़ी कार्रवाई करने के बाद पुलिस पदाधिकारी के अलावा पुलिस जवानों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि निलंबित प्रशिक्षु अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं कर रहे थे. बताया जा रहा है कि निलंबित प्रशिक्षु अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं कर रहे थे.  मीडिया  के अनुसार बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत कुल- 39 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को छठ पर्व, 2023 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संबंधी व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु मुंगेर जिला में प्रतिनियुक्त किया गया था. सभी पीएसआई इस माह की 16 तारीख को मुंगेर पहुंचे और पुलिस केन्द्र, मुंगेर में योगदान किया.बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत कुल- 39 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को छठ पर्व, 2023 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संबंधी व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु मुंगेर जिला में प्रतिनियुक्त किया गया था. सभी पीएसआई इस माह की 16 तारीख को मुंगेर पहुंचे और पुलिस...

(जनशक्ति खबर) छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट।डीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।

चित्र
(बक्सर) शुक्रवार को डीएम श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया गया । डीएम ने रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट, अहिरौली घाट के साथ साथ विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिए एवं वहां उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इस कर्म में डीएम ने बताया कि नगर परिषद बक्सर को सभी छठ घाटों पर पर्याप्त रौशनी, साफ-सफाई एवं बैरिकेटिंग कराने को भी कहा गया। 200 की संख्या में मजिस्ट्रेट एवं 400 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती छठ पर्व को लेकर की जायेगी । साथ ही विभिन्न छठ घाटों की निगरानी ड्रोन से भी की जायेगी। बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिससे बाहर से छठ करने आए हुए व्रतियों को कठिनाई न हों। सभी घाटों पर बोर्ड साइनेज भी लगाया जाएगा। सभी छठ घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। घाटों पर गोताखोर एवं बोट भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही घाटों पर चढ़ने एवं उतरने के लिए बालू की बोरियां रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदा...

(जनशक्ति खबर) छठ महापर्व; नहाय-खाय को लेकर गंगा के विभिन्न घाटों और सरोवरों पर व्रतियों की भीड़..

चित्र
  हिंदुओ की महान आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज के दिन  से शुरू हो गया है । देश नही बल्कि विदेशों में मनाए जा रहे पर्व की शुरुआत शुक्रवार के दिन नहाए खाए से शुरू हो गया है।इसको लेकर छठ मनाने वाले से तालाब और गंगा घाटों पर लोगो की भीड़ देखने को मिल रही है।औरंगाबाद के देव में भी व्रतियों की विशेष भीड़ लगी है.आज के दिन नहाने के बाद अरबा चावल का भात,चने का दाल और कद्दू की सब्जी खाने की परम्परा है.आज नहाय खाय से शुरू हुआ महापर्व का समापन 20 नवंबर को उदयगामी अर्घ्य के साथ होगा। महापर्व की परम्परा के अनुसार चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन सुबह अर्घ्य देते हुए समापन होता है।इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है।इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है।इसलिए इसे लोक आस्था का महापर्व कहा जाता है.समय के साथ ही अब यह पर्व बिहार झारखंड से बाहर निकलते हुए देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों तक में पहुंच गया है.

(जनशक्ति खबर) निबंधित किसानों से विभागीय मानक के अनुसार धान क्रय करना प्रारंभ करें:डीएम। जिले में 118 पैक्स,6 व्यापार मंडल द्वारा धान की खरीदारी की जाएगी।

चित्र
 (बक्सर) गुरुवार को डीएम श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्षों के साथ बैठक समाहरणालय परिसर में की गई। डीएम ने वहां उपस्थित पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि निबंधित किसानों से विभागीय मानक के अनुसार धान क्रय करना प्रारंभ करें। अधिकाधिक किसानों से सरकार के द्वारा निर्धारित एमएसपी पर धान क्रय कर उनका आर्थिक संवर्धन करें। जिला पदाधिकारी  ने उपस्थित अध्यक्षों से धान अधिप्राप्ति में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। जिले में इस अधिप्राप्ति वर्ष में 118 पैक्स एवं 06 व्यापार मंडलों द्वारा धान की अधिप्राप्ति की जाएगी। इस वर्ष सामान्य ग्रेड के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। धान अधिप्राप्ति की प्रस्तावित अवधि 1 नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक रखा गया है। कृषि कार्य से जुड़े हुए लोगों को धान अधिप्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। रैयत एवं गैर रैयत किसानों से धान खरीदारी का अलग-अ...

(जनशक्ति खबर) दानापुर में कबाड़ की दुकान में लगी आग।दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

चित्र
 दानापुर में कबाड़ की दुकान में लगी आग। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।बिहार के दानापुर से एक बड़ी खबर आ रही है।दानापुर एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगी है। जिससे कबाड़ की दुकान के अगल बगल के घरों को खाली करा लिया गया है।वही आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। दानापुर के तारापुर चौक की है घटना। जहां दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।लेकिन अभी तक आग पर काबू नही पाने पर लोगो में आक्रोश है.

(जनशक्ति खबर) समीक्षा बैठक में बोले मुख्यमंत्री नीतीश:धान अधिप्राप्ति को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, गड़बड़ करने वालों पर रखें नजर।

चित्र
 ( पटना)!बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य, धान अधिप्राप्ति की प्रस्तावित अवधि एवं धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि इस बार सामान्य ग्रेड के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,183 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। धान अधिप्राप्ति की प्रस्तावित अवधि 1 नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक रखा गया है। चरणबद्ध तरीके से धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है और इस वर्ष धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 45 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति को लेकर अब तक एक लाख 24 हजार 721 रैयत किसानों तथा एक लाख 86 हजार 358 गैर रैयत किसानों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनकी संख्या और बढ़ेगी। उसना चावल मिलरों की संख्या पिछले वर्ष 255 थी, जो अब बढ़कर 349 हो गई है। बैठक में कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने धान फसल क...

(जनशक्ति खबर) छठ पूजा में शिक्षको की नही मिलेगी छुट्टियां।शिक्षको को 21 नवंबर तक छुट्टियां रद्द।

चित्र
  बिहार के सबसे बड़ा त्यौहार छठ पूजा में शिक्षको की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। रद्द करने की कारण पूरा प्रदेश में हो रही छठ पूजा के मध्यनजर देखते हुए किया गया है। शिक्षा विभाग के सचिव केके पाठक की तरफ से जारी एक आदेश में 21 नवंबर तक सभी सरकारी स्कूल शिक्षकों की छुट्टियां रद्द करने की घोषणा की गई है. 19-20 नवंबर के बीच छठ पूजा होने के कारण छुट्टियों में कटौती के फैसले से सरकारी स्कूल के शिक्षकों में असंतोष फैल गया है . यह कदम, हालांकि शैक्षणिक संस्थानों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए है, लेकिन इससे शिक्षण समुदाय के भीतर नाराजगी पैदा हो गई है. शिक्षक संघ के नेताओं ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कई शिक्षकों ने इस साल की शुरुआत में सरकार के भर्ती अभियान के बाद छठ उत्सव की योजना बनाई थी. उनका तर्क है कि इस निर्णय से इन नवनियुक्त शिक्षकों को उत्सव के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. छठ पूजा के दौरान शिक्षकों की छुट्टियां रद्द करने का यह हालिया निर्णय सितंबर और दिसंबर के बीच सरकारी स्कूलों में छुट्टियों को 23 से घ टाकर 11 करने के सरकार के पहले कदम के बाद लिया गया है. ट्र...