(जनशक्ति खबर) छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट।डीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।


(बक्सर) शुक्रवार को डीएम श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया गया
। डीएम ने रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट, अहिरौली घाट के साथ साथ विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिए एवं वहां उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

इस कर्म में डीएम ने बताया कि नगर परिषद बक्सर को सभी छठ घाटों पर पर्याप्त रौशनी, साफ-सफाई एवं बैरिकेटिंग कराने को भी कहा गया।

200 की संख्या में मजिस्ट्रेट एवं 400 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती छठ पर्व को लेकर की जायेगी। साथ ही विभिन्न छठ घाटों की निगरानी ड्रोन से भी की जायेगी। बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिससे बाहर से छठ करने आए हुए व्रतियों को कठिनाई न हों। सभी घाटों पर बोर्ड साइनेज भी लगाया जाएगा।

सभी छठ घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। घाटों पर गोताखोर एवं बोट भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही घाटों पर चढ़ने एवं उतरने के लिए बालू की बोरियां रखने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।