(जनशक्ति खबर) छठ महापर्व; नहाय-खाय को लेकर गंगा के विभिन्न घाटों और सरोवरों पर व्रतियों की भीड़..

  हिंदुओ की महान आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज के दिन  से शुरू हो गया है। देश नही बल्कि विदेशों में मनाए जा रहे पर्व की शुरुआत शुक्रवार के दिन नहाए खाए से शुरू हो गया है।इसको लेकर छठ मनाने वाले से तालाब और गंगा घाटों पर लोगो की भीड़ देखने को मिल रही है।औरंगाबाद के


देव में भी व्रतियों की विशेष भीड़ लगी है.आज के दिन नहाने के बाद अरबा चावल का भात,चने का दाल और कद्दू की सब्जी खाने की परम्परा है.आज नहाय खाय से शुरू हुआ महापर्व का समापन 20 नवंबर को उदयगामी अर्घ्य के साथ होगा।


महापर्व की परम्परा के अनुसार चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन सुबह अर्घ्य देते हुए समापन होता है।इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है।इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है।इसलिए इसे लोक आस्था का महापर्व कहा जाता है.समय के साथ ही अब यह पर्व बिहार झारखंड से बाहर निकलते हुए देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों तक में पहुंच गया है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।