संदेश

(जनशक्ति खबर)बिहार में 9 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर।

चित्र
 पढ़े  उपेन्द्र सिंह का रिपोर्ट------बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 9 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया हैं। इसको लेकर बिहार सरकार के संबंधित विभाग के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।खबर के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के इन आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर अधिसूचना जारी कर दिया हैं। बता दें की पलका साहनी को बिहार भवन नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में भेजा गया हैं। जबकि कुंदन कुमार को स्थानीय आयुक्त बिहार भवन नई दिल्ली के पद पर तैनात किया गया है। बिहार में 9 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर? संजीव मि त्तल को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया हैं।  रूबी को वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया हैं। अनिल कुमार झा को कृषि विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया हैं।संजय कुमार को सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया हैं। संजय कुमार सिंह को कृषि विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया हैं।  कृष्ण कुमार को वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया हैं।  अभय झा को सहकारिता विभाग में संयुक्त सचि...

(जनशक्ति खबर)भारतीय सेना में शामिल होने का शानदार मौका, अग्निवीर भर्ती के लिए 16 फरवरी से शुरु होंगे आवेदन।

चित्र
  अगर आप भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है. दरअसल, भारतीय सेना ने अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.अग्निवार के पदों के लिए होने वाली ये भर्ती रैली के माध्यम से होगी. जिसमें उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी. उसके बाद फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के बाद इन पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 16 फरवरी 2023 से शुुरु हो रही है. उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2023 है. संस्था का नाम- भारतीय सेना (Indian Army) पद नाम/भर्ती नाम- अग्निवीर रैली भर्ती (Agniveer Rally Bharti), अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन शैक्षणिक योग्यता- इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार के पास पोस्ट के मुताबिक, शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. जिसमें उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से 8वीं, 10वीं और 12 पास होना अनिवार्य है.आयु सीमा- इस भर्...

(जनशक्ति खबर) 328 छात्रों ने छोडी साइंस की परीक्षा, कदाचार मुक्त परीक्षा हेतु जिलाधिकारी ने विभिन्न केन्द्रों का किया निरीक्षण

चित्र
 (बक्सर) शांतिपूर्ण से सम्पन्न हुआ साइंस की परीक्षा ।बुधवार को जिला दण्डाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 के लिये परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण किए गए परीक्षा केंद्रों के नाम इस प्रकार से है:- हाई स्कूल चिलहरी, डीएवी पब्लिक स्कूल नंदन डेरा डुमराव एव संत जॉन सेकेंडरी स्कूल काली नगर डुमराव  का निरीक्षण किया गया। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना अनुसार प्रथम पाली के विज्ञान (Science) में कुल छात्रों की संख्या 14495, उपस्थित छात्रों की संख्या 14343, अनुपस्थित छात्र की संख्या 152 एवं निष्कासित छात्र की संख्या शून्य है। द्वितीय पाली में कुल छात्रों की संख्या 14693, उपस्थित छात्रों की संख्या 14517, अनुपस्थित छात्रों की संख्या 176 एवं निष्कासित छात्रों की संख्या शून्य है। नियंत्रण कक्ष में दूरभाष के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

(जनशक्ति खबर)नैनीजोर थाना से शराब तस्करी में शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी मे कैद हथकड़ी निकाल हुआ फरार

चित्र
  बिहार के  #बक्सर  जिला के  #नैनीजोर  थाना से शराब तस्करी में शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी मे कैद हथकड़ी निकाल हुआ फरार । बताते चलें कि नैनीजोर पुलिस रविवार को बक्सर कोईलवर तटबंध के समीप झकड के डेरा से दिवा गश्ती के दरम्यान रविवार को 32 लीटर अंग्रेजी विदेशी शराब और एक बाइक के साथ दो शराब तस्कर जिसका नाम संदीप यादव पिता हरीनाथ यादव दुसरा अशोक यादव पिता महावीर यादव साकिम महुआर थाना शाहपुर जिला भोजपुर निवासी को गिरफ्तार कर हाजत विहिन थाना परिसर में हथकड़ी लगाकर पुलिस संत्री सुरक्षा में रखा गया था लेकिन गिरफ्तार दो तस्कर रात्रि को करीब आठ बजे अंधेरे का फायदा उठाते हुए हाथ में लगाई गई हथकड़ी निकाल कर फरार हो भागने में सफल हो गए वहीं थाना परिसर में फरार कैदी देख पुलिस द्वारा खोज बिन का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस फरार कैदी को गिरफ्तार करने में असफल रही पुछताछ में नैनीजोर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक ने बताया कि थाना परिसर से शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी निकाल भागने में कामयाब हो गए हैं जिनकी खोजबीन के लिए जग...

(जनशक्ति खबर) मैट्रिक परीक्षा में पहला दिन ही 333 छात्रो ने गणित की परीक्षा छोड़ी,,कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए डीएम,एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण.

चित्र
 (बक्सर) मंगलवार को जिला दण्डाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 के लिये परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण किए गए परीक्षा केंद्रों के नाम इस प्रकार से है:- एमपी हाई स्कूल बक्सर, बी०बी० हाई स्कूल बक्सर, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय बक्सर, बिहार पब्लिक स्कूल अहिरौली बक्सर, कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कथकौली बक्सर का निरीक्षण किया गया। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना अनुसार प्रथम पाली के गणित (Mathematics) में कुल छात्रों की संख्या 14840, उपस्थित छात्रों की संख्या 14686, अनुपस्थित छात्र की संख्या 154 एवं निष्कासित छात्र की संख्या शून्य है। द्वितीय पाली में कुल छात्रों की संख्या 15053, उपस्थित छात्रों की संख्या 14874, अनुपस्थित छात्रों की संख्या 179 एवं निष्कासित छात्रों की संख्या शून्य है।

(जनशक्ति खबर) कदाचार मुक्त माध्यमिक परीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक,, जिला में 29929 परीक्षार्थी होंगे शामिल

चित्र
(बक्सर) सोमवार को जिला दण्डाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 के लिये परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन कराने तथा विधि-व्यवस्था संधारण करने हेतु समाहरणालय परिसर अवस्थित सभागार में बैठक किया गया। वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2023 अगामी 14 फरवरी 2023 से प्रारम्भ होकर 22 फरवरी 2023 तक संचालित होगी। उक्त परीक्षा दो पालियों में होगी। बक्सर जिला अंतर्गत दोनो अनुमंडल में कुल 29929 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। केन्द्राधीक्षक परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों एवं कर्मियों को परीक्षा से पूर्व ही परिचय पत्र निर्गत करेंगे तथा स्पष्ट निर्देश देंगे कि सभी शिक्षक/कर्मी परीक्षा अवधि में परिचय पत्र अपने साथ रखेंगे एवं निरीक्षण के क्रम में प्रस्तुत करेंगे। परीक्षा कक्ष/हॉल में प्रत्येक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी ही बैठेंगे। परीक्षा आयोजन हेतु किसी परीक्षा केन्द्र पर आवश्यकतानुसार यदि बेंच डेस्क की कमी होती है, तो संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इसकी समुचित व्यवस्था, अन्य विद्यालयों से की जाएग...

(जनशक्ति खबर) डीएम ,एसपी ने संयुक्त रूप से बिहार लोकसेवा आयोग के परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

चित्र
(बक्सर) रविवार के दिन जिला दंडाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित 68वी संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के अवसर पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिला दंडाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण किए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों के नाम निम्नवत है:- एमवी कॉलेज बक्सर, एमपी हाई स्कूल बक्सर, के के मंडल महिला कॉलेज बक्सर, डीएवी पब्लिक स्कूल इटाढ़ी, केएनएस डिग्री कॉलेज बक्सर एवं पीसी कॉलेज इटाढ़ी है। जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर से प्राप्त सूचना अनुसार कुल परीक्षार्थियों की संख्या 9876, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 5894, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3982 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है। नियंत्रण कक्ष बक्सर में दूरभाष के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।