(जनशक्ति खबर) डीएम ,एसपी ने संयुक्त रूप से बिहार लोकसेवा आयोग के परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

(बक्सर) रविवार के दिन


जिला दंडाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित 68वी संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के अवसर पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिला दंडाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण किए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों के नाम निम्नवत है:- एमवी कॉलेज बक्सर, एमपी हाई स्कूल बक्सर, के के मंडल महिला कॉलेज बक्सर, डीएवी पब्लिक स्कूल इटाढ़ी, केएनएस डिग्री कॉलेज बक्सर एवं पीसी कॉलेज इटाढ़ी है।

जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर से प्राप्त सूचना अनुसार कुल परीक्षार्थियों की संख्या 9876, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 5894, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3982 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है। नियंत्रण कक्ष बक्सर में दूरभाष के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।