(जनशक्ति खबर) मैट्रिक परीक्षा में पहला दिन ही 333 छात्रो ने गणित की परीक्षा छोड़ी,,कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए डीएम,एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण.
(बक्सर) मंगलवार को जिला दण्डाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 के लिये परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण किए गए परीक्षा केंद्रों के नाम इस प्रकार से है:- एमपी हाई स्कूल बक्सर, बी०बी० हाई स्कूल बक्सर, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय बक्सर, बिहार पब्लिक स्कूल अहिरौली बक्सर, कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कथकौली बक्सर का निरीक्षण किया गया। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना अनुसार प्रथम पाली के गणित (Mathematics) में कुल छात्रों की संख्या 14840, उपस्थित छात्रों की संख्या 14686, अनुपस्थित छात्र की संख्या 154 एवं निष्कासित छात्र की संख्या शून्य है। द्वितीय पाली में कुल छात्रों की संख्या 15053, उपस्थित छात्रों की संख्या 14874, अनुपस्थित छात्रों की संख्या 179 एवं निष्कासित छात्रों की संख्या शून्य है।

टिप्पणियाँ