संदेश

(जनशक्ति खबर)सदर विधानसभा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे .

चित्र
 बक्सर : भाजपा के कद्दावर नेता सह सदर विधानसभा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे भाजपा के विरोध मार्च के दौरान वह मूर्छित होकर गिर पड़े दौरान कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अनिल कुमार मृत्यु की पुष्टि की है.  किसानो पर हुए लाठीचार्ज एवं सांसद अश्विनी चौबे हुए हमले के विरोध में भाजपा के द्वारा निकाले गए विरोध मार्च में शामिल हुए थे. वह पैदल ही अंबेडकर चौक से भगत सिंह पार्क तक पहुंचे वहां पहुंचने के बाद वह मूर्छित होकर गिर पड़े.  इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन चिकित्सकों ने घोषित कर दिया. उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही लोगों मे शौक की लहर है. बक्सर की घटना पर रोने लगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बक्सर की घटना पर पुलिस अधिकारियों और सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया. वह अपनी बात कहते-कहते फफक-फफक कर रोने लगे. उन्होंने कहा कि मैं आज बहुत दु...

(जनशक्ति खबर)लालू के लाल की फिसली जुबान, CM को बताया नीतीश कुमार यादव, फिर हंसने लगे.जानें क्या हुआ.

चित्र
  रोहतास: बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को रोहतास पहुंचे थे. वहां स्टेज पर संबोधन के दौरान उनकी जुबान लालू के लाल की फिसली जुबान, CM को बताया नीतीश कुमार यादव, फिर हंसने लगे.जानें क्या हुआ.रोहतास: बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को रोहतास पहुंचे थे. वहां स्टेज पर संबोधन के दौरान उनकी जुबान फिसल गई. तेज प्रताप यादव बिहार के मुख्यमंत्री का ही नाम भूल गए.तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री को नीतीश कुमार की जगह नीतीश कुमार यादव कह दिया. रोहतास में एक सभा को संबोधन करने के दौरान उनकी जुबान फिसली. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. हालांकि इसके बाद तुरंत अपनी भूल सुधारी और अलग ही तर्क दे दिया. मुख्यमंत्री का नाम भूलने के बाद तेज प्रताप सफाई देते भी नजर आए. पहले उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार यादव ने भी.. फिर किसी ने उनको सीएम का नाम याद दिलाया तो उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने भी ये काम किया. इस दौरान जब वहां मौजूद लोग हंसने लगे तो तेज प्रताप बोले कि आपलोग पूरी बात भी नहीं सुनते हैं. बस हंसने लग जाते हैं. शनिवार को तेज प्रताब सासाराम के अख्तियारपुर...

(जनशक्ति खबर) जनशक्ति का चंद्रशेखर आजाद की बलिदान दिवस समारोह के लिए बैठक, कार्यकर्ताओं ने लिया चूड़ा दही का आनंद

चित्र
 जनशक्ति का चंद्रशेखर आजाद की बलिदान दिवस समारोह के लिए बैठक, कार्यकर्ताओं ने लिया चूड़ा दही का आनंद चौगाई (बक्सर ) आज मकर सक्रांति के अवसर पर जनशक्ति संगठन द्वारा पटना के आई एम ए हाल में 27 फरवरी को भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की बलिदान दिवस समारोह मनाए जाने की तैयारी को लेकर जनशक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादी के आवास पर एक बैठक किया गया व तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता चूड़ा दही का आनंद लिए।

(जनशक्ति खबर)सुरक्षा में सेंध का आरोप लगाकर बरसे अश्विनी चौबे, कहा- सत्ता पोषित गुंडों ने मुझ पर हमला किया

चित्र
  .बक्सर: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का आरोप है कि बक्सर में वह अंबेडकर चौक पर जिस वक्त मौन व्रत पर बैठे हुए थे, उस दौरान भीम आर्मी के युवाओं द्वारा उन पर हमला किया गया.बक्सर: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का आरोप है कि बक्सर में वह अंबेडकर चौक पर जिस वक्त मौन व्रत पर बैठे हुए थे, उस दौरान भीम आर्मी के युवाओं द्वारा उन पर हमला किया गया.उन पर डंडा चलाया गया, हालांकि उन्हें नहीं लगा. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि एक युवक हाथ में कट्टा लहरा रहा था. उन्होंने कहा कि जब वह मौन व्रत पर बैठे तो इस बात की सूचना राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत जिले के अधिकारियों को भी दी गई थी. बावजूद इसके उनकी सुरक्षा में इस तरह की चूक हो जाना कहीं ना कहीं यह साबित करता है कि सरकार और प्रशासन को उनकी सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है सांसद ने कहा कि उन पर कभी पत्थर चलाया जाता है तो कभी डंडा चलाया जाता है और कोई हाथ में हथियार लेकर उन तक पहुंच जाता है. ऐसे में यह साफ है कि कहीं ना कहीं यह सब कुछ बिहार सरकार के द्वारा ही कराया जा रहा है. अश्विनी चौबे ने इस बात की सूचना जैसे ही बक्सर जिला पदाधिकारी को फोन के माध...

(जनशक्ति खबर)एसपी ने की पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड

चित्र
  (बक्सर) बिहार के बक्सर में एसपी ने की पांच पुलिसकर्मियों का सस्पेंड.दस जनवरी- की रात चौसा के बनारपुर में अशोक तिवारी के घर घुस कर मारपीट करने के मामले में बक्सर के एसपी मनीष कुमार ने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. ये कारवाई पुलिस के वरीय अधिकारियों के आदेश पुर हुआ है. बताते चले कि बारनारपुर में 10 जनवरी- की रात पुलिस ने अशोक तिवारी के घर रात में जमकर उत्पात मचाई थी.महिलाऐं के साथ मारपीट किया गया था. जिसका विरोध में किसान भड़क गए.किसानो ने जमकर प्रदर्शन ,आगजनी किया जिससे दर्जनों गाड़ियां जल गयी.दर्जनों पुलिस घायल हो गए है.जिसको लेकर बक्सर में राजनीति तेज हो गयी. पपु यादव से लेकर चिराग पासवान तक सभी ने उन दोषी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड की मांग कर रहे थे.

(जनशक्ति खबर)मुख्यमंत्री ने पूर्व DGP सिंघल को दिया बड़ा पद, दिनेश राय को मिली बिहार के जेलों की कमान.

चित्र
मुख्यमंत्री ने पूर्व DGP सिंघल को दिया बड़ा पद, दिनेश राय को मिली बिहार के जेलों की कमान.बिहार के पूर्व डीजीपी एसके सिंघल को रिटायरमेंट के बाद नीतीश सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. एसके सिंघल अब केंद्रीय चयन पर्षद के नये अध्यक्ष होंगे.एसके सिंघल का कार्यकाल 20 जनवरी के बाद से प्रभावी होगा. बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से शनिवार को अधिसूचना जारी की गई. वहीं आईएएस दिनेश कुमार राय को जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वह अभी गृह विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. बिहार के पूर्व डीजीपी एसके सिंघल अब केंद्रीय चयन पर्षद के नये अध्यक्ष होंगे. एसके सिंघल का कार्यकाल 20 जनवरी के बाद से प्रभावी होगा. वर्ष 1988 बैच आईपीएस अधिकारी एसके सिंघल अब अगले तीन साल के लिए केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष रहेंगे. दरअसल केंद्रीय चयन पर्षद के मौजूदा अध्यक्ष केएस द्विवेदी का कार्यकाल 20 जनवरी तक है. उसके बाद उनकी जगह एसके सिंघल पदभार संभालेंगे. पिछले साल 19 दिसंबर को बिहार के तत्कालीन डीजीपी एसके सिंघल सेवानिवृत हो गए थे. उसके बाद अब नीत...

(जनशक्ति खबर)मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 15 को

चित्र
 बिहार में 14 या 15 किस दिन मनाएं मकर संक्रांति.बिहार में मकर संक्रांति की तैयारी जोरों पर हैं। लेकिन लोगों के मन में ये सवाल हैं की मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी या 15 जनवरी किस दिन मनाना शुभ होगा।आज इसी विषय में ज्योतिष और पंचांग के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से, ताकि सभी लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सकें। हिंदू पंचांग के मुताबिक जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता हैं। बता दें की पंचांग में सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाना शुभ होगा।  ज्योतिष की मानें तो बिहार के लोग 15 जनवरी को मकर संक्रांति मना सकते हैं और इसी दिन दान-पुण्य का भी काम कर सकते हैं। मकर संक्रांति पर दान-पुण्य करने से इंसान के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और दैनिक जीवन में खुशहाली आती हैं।मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त।  मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 15  को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा और शाम 05 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति का...