(जनशक्ति खबर)सदर विधानसभा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे .

 बक्सर : भाजपा के कद्दावर नेता सह सदर विधानसभा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे भाजपा के विरोध मार्च के दौरान वह मूर्छित होकर गिर पड़े दौरान कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अनिल कुमार मृत्यु की पुष्टि की है.  किसानो पर हुए लाठीचार्ज एवं सांसद अश्विनी चौबे हुए हमले के विरोध में भाजपा के द्वारा निकाले गए विरोध मार्च में शामिल हुए थे. वह पैदल ही अंबेडकर चौक से भगत सिंह पार्क तक पहुंचे वहां पहुंचने के बाद वह मूर्छित होकर गिर पड़े.  इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन चिकित्सकों ने घोषित कर दिया. उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही लोगों मे शौक की लहर है.बक्सर की घटना पर रोने लगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बक्सर की घटना पर पुलिस अधिकारियों और सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया. वह अपनी बात कहते-कहते फफक-फफक कर रोने लगे. उन्होंने कहा कि मैं आज बहुत दुखी हूं. मुझे अभी जानकारी मिली है कि उसकी मौत हो गई. इस घटना को लेकर वे मीडिया के सामने कुछ देर तक फफक-फफक कर खूब रोए. अश्विनी चौबे ने कहा कि कल आप लोगों ने देखा कि बक्सर में सड़क दुर्घटना हो गई. काफिले में पुलिस की गाड़ी पलट गई. इस घटना में कुछ पुलिस के जवान घायल हो गए.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।