(जनशक्ति खबर)मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 15 को
बिहार में 14 या 15 किस दिन मनाएं मकर संक्रांति.बिहार में मकर संक्रांति की तैयारी जोरों पर हैं। लेकिन लोगों के मन में ये सवाल हैं की मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी या 15 जनवरी किस दिन मनाना शुभ होगा।आज इसी विषय में ज्योतिष और पंचांग के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से, ताकि सभी लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सकें।
हिंदू पंचांग के मुताबिक जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता हैं। बता दें की पंचांग में सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाना शुभ होगा।
ज्योतिष की मानें तो बिहार के लोग 15 जनवरी को मकर संक्रांति मना सकते हैं और इसी दिन दान-पुण्य का भी काम कर सकते हैं। मकर संक्रांति पर दान-पुण्य करने से इंसान के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और दैनिक जीवन में खुशहाली आती हैं।मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त।
मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 15 को
सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा और शाम 05 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
मकर संक्रांति का महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।

टिप्पणियाँ