संदेश

अशोक पाण्डेय को जनशक्ति संगठन बनाया पूर्वी चम्पारण का जिलाध्यक्ष

चित्र
  (पटना) जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष के प्रति संकल्पित जनशक्ति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा० क्रांति सिंह ने निरंतर संगठन को मजबूत करने में लगी हुई हैं। उन्होंने पूर्वी चम्पारण जिला के छतौनी बाजार गांव (मोतिहारी) निवासी श्री अशोक पाण्डेय को पूर्वी चम्पारण जिला का जिलाध्यक्ष बनाई हैं। जिनकी नियुक्ति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष डा० क्रांति सिंह के अनुशंसा पर राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री कमलेश पाण्डेय *पूर्वी चम्पारण के जिलाध्यक्ष बने अशोक पाण्डेय, बिहार प्रदेश अध्यक्ष बोली होगा बड़ा आंदोलन* 👇👇 https://youtu.be/-6VwQbe7Tns Janshakti chainal ko SUBSCRIBE kare कार्यालय से पत्र जारी कर की। प्रदेश अध्यक्ष डा० क्रांति सिंह ने बताई कि जनशक्ति संगठन जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक बड़ा आंदोलन की तैयारी कर रहा है जिसका आगाज़ हमलोग 8 मई को पटना में गांधी मैदान के चारों तरफ सांकेतिक रूप से पदयात्रा कर करेंगे। हमलोग फिलहाल बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, राईट टू रिकॉल, बेरोजगरी, महंगाई, गरीबी ये पांच सूत्री मांग को लेकर रोड पर उतरेंगे। इसके लिए जनशक्ति टीम निरंतर कार्य कर रही हैं। लोगों को जनशक्ति ...

महंगाई की मार से जनता परेशान।शाहबादी।

चित्र
 आज कल लोग महंगाई के कहर से रोजगार के लिए मारे मारे फिर रहें हैं, पर आशा की कोई किरण नहीं दिखाई दे रही। सरकार भी चूपी साध ली हैं और आम जनता परेशान हैं। आप यह कह सकते हैं कि आज कल की सबसे बड़ी समस्या महंगाई व बेरोजगारी व महंगाई हैं। इसलिए जनशक्ति फिलहाल सिर्फ पांच सूत्री बिंदुओं पर संघर्ष करेगी। जिसका आगाज 8 मई को पटना में (गांधी मैदान के चारों तरफ) सांकेतिक पदयात्रा कर करेगी।  जनशक्ति संगठन की पांच सूत्री मुख्य मांग:- 1. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दो। 2. जनता को राईट टू रिकॉल का अधिकार दो। 3. न्यूनतम आय गारंटी योजना लागू करों। 4. बिहार सरकार 2020 की बिधानसभा चुनाव के घोषणापत्र के अनुसार जल्द से जल्द 19 लाख रोजगार दे।  5. महंगाई को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों पर से केंद्र सरकार 75% एक्साईज डयूटी का टैक्स व स्टेट सरकार 75%वैट का टैक्स कम करें।    कमलेश पांडेय राष्ट्रीय संगठन सचिवज़्       जनशक्ति    रविन्द्र सिंह शाहाबादी संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष        जनशक्ति

सत्यवीर उर्फ सोनू सम्राट बने युवा जनशक्ति बिहार का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

चित्र
  पटना - जनहित में संघर्ष के प्रति संकल्पित जनशक्ति संगठन का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में समानता का अधिकार, राईट टू रिकॉल, गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार सहित अन्य सामाजिक समस्याओं की समाधान के लिए संघर्ष की तैयारी में लगा जनशक्ति संगठन की बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा० क्रांति सिंह जी व युवा मोर्चा जनशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष रविरंजन सिंह जी की अनुशंसा पर आज पटना जिला के बिंडौल  गांव निवासी बिंदेश्वर सिंह के पुत्र सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू सम्राट को  युवा मोर्चा जनशक्ति का बिहार का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनकी नियुक्ति की घोषणा जनशक्ति के संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादी और राष्ट्रीय संगठन सचिव कमलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से कार्यालय से पत्र जारी कर की। सत्यवीर उर्फ सोनू सम्राट सामाजिक रूप से एक कर्मठ, संघर्षशील व ऊर्जावान नौजवान  हैं जो पहले भी सामाजिक समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष कर युवाओं में अपनी अच्छी पैठ बनाए हुए हैं। सत्यवीर जी पत्रकारिता से जुड़कर भी निरंतर समाज के समस्याओं को उठाते रहें हैं। सत्यवीर उर्फ सोनू ...

टिंकू बने रोहतास जिला अध्यछ।

चित्र
 जनशक्ति संगठन का हो रहा विस्तार, टिंकू बने रोहतास जिला का जिलाध्यक्ष पटना - देश में समानता का अधिकार, राईट टू रिकॉल, गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार सहित अन्य सामाजिक समस्याओं की समाधान के लिए संघर्ष के प्रति संकल्पित जनशक्ति संगठन ने  अपना विस्तार में तेजी लाई है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा० क्रांति सिंह जी द्वारा आज रोहतास जिला के जयश्री गांव निवासी गोपाल सिंह के पुत्र टिंकू सिंह को रोहतास जिला का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इनकी नियुक्ति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष डा० क्रांति सिंह जी की अनुशंसा पर जनशक्ति के संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादी और राष्ट्रीय संगठन सचिव कमलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से कार्यालय से पत्र जारी कर की गई। विदित हो कि श्री टिंकू जी  सामाजिक रूप से एक कर्मठ, संघर्षशील व ऊर्जावान नौजवान  हैं जो पहले भी सामाजिक समस्याओं के लिए संघर्ष कर अपनी पहचान समाज में बनाए हुए हैं। उनके संगठन में जुड़ने से निश्चित ही संगठन मजबूत होगी और रोहतास जिला में जल्द जनशक्ति का कमिटी तैयार होगी।

युवा जनशक्ति श्रीराम सिंह को बनाया भोजपुर जिला का कार्यकारी जिलाध्यक्ष

चित्र
     देश में समानता का अधिकार, राईट टू रिकॉल, गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार सहित अन्य सामाजिक समस्याओं की समाधान के लिए संघर्ष के प्रति संकल्पित जनशक्ति संगठन ने अपना विस्तार की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए युवा जनशक्ति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रविरंजन सिंह जी के अनुशंसा पर भोजपुर जिला के घांघर गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता श्रीराम सिंह जी को भोजपुर जिला का युवा मोर्चा जनशक्ति का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति की घोषणा जनशक्ति के संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादी और राष्ट्रीय संगठन सचिव कमलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से कार्यालय से पत्र जारी कर दी।  विदित हो कि श्रीराम सिंह जी सामाजिक रूप से एक कर्मठ व संघर्षशील नौजवान हैं जो पहले भी सामाजिक समस्याओं के लिए संघर्ष कर अपनी पहचान समाज में बनाए हुए हैं। उनके संगठन में जुड़ने से निश्चित ही संगठन अब भोजपुर जिला में भी मजबूत होगा। अब श्रीराम जी जनशक्ति के भोजपुर जिलाध्यक्ष श्री राघव दुबे के साथ मिलकर जिला में युवा मोर्चा की कमिटी का गठन करते हुए जनशक्ति संगठन को मजबूत करेंगे।

प्रमोद कुमार उर्फ बुलबुल बने युवा जनशक्ति बक्सर का संगठन सचिव

चित्र
   बक्सर :- देश में समानता का अधिकार, राईट टू रिकॉल, गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार सहित अन्य सामाजिक समस्याओं की समाधान के लिए संघर्ष के प्रति संकल्पित जनशक्ति संगठन ने अपना विस्तार का कार्य में तेजी लाई है, आज इस विस्तार क्रम में बक्सर जिला का युवा जनशक्ति का जिलाध्यक्ष राजू यादव ने चौगाई गांव निवासी श्री दशरथ जी के पुत्र प्रमोद कुमार उर्फ बुलबुल जी को कार्यालय में गमछा और प्रमाणपत्र देकर युवा मोर्चा का जिला संगठन सचिव पद पर नियुक्त किए। इनकी नियुक्ति के समय पंचायत सदस्य मोर्चा बक्सर का जिलाध्यक्ष रजनीश प्रताप उर्फ गोलू जी उपस्थित रहें। बुलबुल जी के संगठन से जुड़ने से बक्सर जिला में संगठन को निश्चित ही मजबूती मिलेगी। विदित हो कि प्रमोद जी उर्फ बुलबुल जी एक सामाजिक कार्यकर्ता है और जनता में उनकी अच्छी पैठ है। वो पहले भी जनता के समस्याओं का समाधान कराते हुए अपनी पहचान समाज में बनाए हुए हैं। उनकी बक्सर जिला युवा जनशक्ति के संगठन सचिव बनने पर बक्सर जिला जनशक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजन सिंह उर्फ टिंकू सिंह व आशीष रंजन उर्फ अक्षय कुमार जिला प्रवक्ता नंदलाल पंडि...

जेपी को ठगा उनके राजनीतिक अनुयायियों ने, नहीं लागू किया "राईट टू रिकॉल" का अधिकार: शाहाबादी।

चित्र
 जेपी को ठगा उनके राजनीतिक अनुयायियों ने, नहीं लागू किया "राईट टू रिकॉल" का अधिकार: शाहाबादी संपूर्ण क्रांति के दौरान जिन "राईट टू रिकॉल" (जनप्रतिनिधियों को वापस बुलाने का अधिकार) के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने संघर्ष किया उस संघर्ष को उनके राजनीतिक अनुयायियों ने मजबूती से अंजाम तक पहुंचाया और सरकार को सत्ता से बेदखल किया। आज बिहार सहित संपूर्ण भारत की लगभग 90% राज्यों सहित केंद्र में भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के अनुयायियों का ही शासन हैं, पर बिहार सहित किसी भी राज्य की सरकार या केंद्र की सरकार कोई भी इस "राईट टू रिकॉल" को न तो लागू कर रही है और न ही इस पर चर्चा ही कर रही है, उनके सभी अनुयायियों ने मिलकर जनता के साथ अपने राजनीतिक गुरु जेपी को भी ठगने का काम किया है। उक्त बातें जनशक्ति के संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शहाबादी ने कही। उन्होंने आगे कहा कि  ये लोग जनता को तो छोड़िए अपने गुरु जेपी के भी नहीं हुए। क्योंकि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का ये सपना था कि "राईट टू रिकॉल" का अधिकार अवश्य लागू होना चाहिए, क्योंकि सही मायने...