सत्यवीर उर्फ सोनू सम्राट बने युवा जनशक्ति बिहार का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष


 


पटना - जनहित में संघर्ष के प्रति संकल्पित जनशक्ति संगठन का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में समानता का अधिकार, राईट टू रिकॉल, गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार सहित अन्य सामाजिक समस्याओं की समाधान के लिए संघर्ष की तैयारी में लगा जनशक्ति संगठन की बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा० क्रांति सिंह जी व युवा मोर्चा जनशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष रविरंजन सिंह जी की अनुशंसा पर आज पटना जिला के बिंडौल  गांव निवासी बिंदेश्वर सिंह के पुत्र सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू सम्राट को  युवा मोर्चा जनशक्ति का बिहार का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनकी नियुक्ति की घोषणा जनशक्ति के संयोजक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादी और राष्ट्रीय संगठन सचिव कमलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से कार्यालय से पत्र जारी कर की। सत्यवीर उर्फ सोनू सम्राट सामाजिक रूप से एक कर्मठ, संघर्षशील व ऊर्जावान नौजवान  हैं जो पहले भी सामाजिक समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष कर युवाओं में अपनी अच्छी पैठ बनाए हुए हैं। सत्यवीर जी पत्रकारिता से जुड़कर भी निरंतर समाज के समस्याओं को उठाते रहें हैं। सत्यवीर उर्फ सोनू सम्राट के संगठन से जुड़ने से संगठन के विस्तार में तेजी आएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज