(जनशक्ति खबर) महाकुंभ में कई टेंट में लगी आग, छाया धुएं का गुबार, सीएम योगी पहुंचे मौके पर लिया जाएगा।

(प्रयागराज)!।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में रविवार को आग लग गई. अज्ञात कारणों से एक टेंट में आग लग गई. उसके बाद आग फैल गई.घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में धुएँ का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है.सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. किसी के अभी तक हताहत होने का समाचार नहीं है. आगे की जाँच जारी है.


कुछ सूत्रों का कहना है कि सिलेंडर फटने से आग लगी है. सच्चाई का पता जंाच के बाद ही चल पाएगा.


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने अग्निकांड का जायजा लिया है और अधिकारियों को उचित निर्देश जारी किए हैं.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि सेक्टर 19 में गीता प्रेस, निर्मल बाबा और हनुमान सेवा समिता का शिविर था। गीता प्रेस वाले शिविर में सबसे पहले छोटे सिलेंडर में खाना बनाते समय आग लगी। इसके बाद तीन अन्य सिलेंडरों में विस्फोट से आग विकराल हो गई। कुछ सिलेंडरों को लेकर लोग बाहर की ओर भागते भी दिखाई दिए। मौके पर कुछ देर में ही सभी रेस्क्यू दल पहुंच गए। एनडीआरएफ भी मौके पर आ गई। मौके पर एंबुलेंस भी बुला ली गई। मुख्य अग्निशमन शिविर से चार बड़ी फायर बिग्रेड और आठ बुलेट भी रवाना की गई है। मीडिया सेंटर से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना की गईं। जाम में कुछ देर फंसने के बाद सभी गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं।


तमाम आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। डीआईजी वैभव कृष्ण भी मौके पर आ गए। बीएसएफ को भी बुला लिया गया। मेलाधिकारी और एसएसपी कुम्भ भी मौके पर पहुंचे। करीब एक से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया इस बीच केंद्रीय अस्पताल और एसआरएन अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया। केंद्रीय अस्पताल में आठ बर्न के बेड भी बढ़ाए गए। केंद्रीय अस्पताल में 10 स्पेशल डॉक्टर बुला लिए गए। आग पर काबू पाने से सभी ने राहत की सांस ली है। अब यहां रहने वालों के लिए नए टेंट सिटी का इंतजाम किया जा रहा है। आंशिक रूप से झुलसी महिला की पहचान पदमा सूत्रधार निवासी दार्जलिंग सिलिगुड़ी के रूप में हुई है। वहीं भगदड़ में प्रयागराज के ही करेली के रहने वाले जसप्रीत सिंह घायल हुए हैं।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।