(जनशक्ति खबर) पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार।अब बिहार की बहु बन गई चाइनीज लडकी।

 पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार।अब बिहार की बहु बन गई चाइनीज लडकी।(खगड़िया) बिहार की खगड़िया से बहुत ही रोचक खबर सामने आ रही है। खगड़िया के बाबुआगंज निवासी राजीव कुमार ने चीन की अपनी प्रेमिका लुई डेन के साथ हिंदू रितिरिवाज के साथ साथ फेरे लेकर शादी रचाई है।मीडिया रिपोर्ट के माने तो खगड़िया के राजीव कुमार का परिवार वर्षों से चीन रहता था उनका परिवार का चीन में काफी बड़ा कारोबार है।राजीव वही रहकर पढ़ाई करते थे। चीन के चीन की जिस यूनिवर्सिटी से राजीव लैंग्वेज लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडी ऑफ़ चाइना से मास्टर डिग्री की पढ़ाई करते थे, उसी यूनिवर्सिटी से बीजिंग की रहने वाली लुई डेन बैचलर की डिग्री कर रही थी. इसी दौरान दोनों की आंखे चार हुई ।प्यार की बढ़ते दिनो में ये दोनो कपल एक दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हो गए।उसके बाद चाइनीज लडकी लुई डेंग ने राजीव के परिवार के नजदीक आई और बिहारी लड़के के साथ शादी के लिए अपनी जिज्ञासा प्रकट की।फिर क्या था दोनो के परिवार वाले ने शादी कबूल कर ली। हालाकि ये दोनो कपल की माने तो शादी तक के सफर परिवार के मनाने में बड़ी परेशानी  हुई।परिवारों की सहमति के बाद राजीव और लुई ने मंगलवार रात एक होटल में हिंदू रीति रिवाज से ब्याह रचा लिया. इधर न्यू कपल ने मीडिया से कहा कि शादी करके उन्हें काफी खुशी मिली है. हम दोनों का सपना साकार हुआ है.इंडियन और चाइनीज जोड़ी की शादी के दौरान ढोल नगाड़ों के साथ जबरदस्त आतिशबाजी हुई. सुर्ख जोड़े में सजी दुल्हन भी दूल्हे के साथ ठुमके लगाए. नजारा बिलकुल दिलकश और मनमोहक था.वहीं, दुल्हन लुई डेन ने कहा, भारतीय बहू बनकर काफी खुशी महसूस हो रही है. इंडियन फिल्म मुझे अच्छी लगती हैं. 'दबंग' और 'थ्री इडियट' मेरी पसंदीदा हैं. इंडियन फेस्टिवल दीवाली और छठ मुझे अच्छे लगते हैं.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।