(जनशक्ति खबर)डीएम के द्वारा दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।

(बक्सर) मंगलवार को बाजार समिति प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का उद्घाटन डीएम श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कृषक विभिन्न स्टॉल पर जाकर निर्गत परमिट के अनुसार से यंत्र का क्रय किए।

डीएम


के द्वारा




कृषि यंत्रीकरण मेला में उपस्थित कृषकों से पराली ना जलाने का अनुरोध करते हुए सफल अवशेष प्रबंधन से संबंधित यंत्र यथा हैपी सीडर, सुपर सीडर, स्ट्रा रीपर, स्ट्रा बेलर, रीपर, रीपर कम बैइंडर, रोटरी मल्चर, रोटरी सलेशर, जीरो टिलेटी, पैडी स्ट्रा चौपर, ब्रश कटर, रिभरसेबुल एमबी प्लाऊ, स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम आदि की जानकारी दी गई।

जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में अनुदानित दर पर दिए जाने वाले 108 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान देय है। जिसमें खेती की जुताई, बुआई, निकाई-गुड़ाई, सिंचाई, कटाई, दवनी इत्यादि एवं उद्यान से संबंधित कृषि यंत्र शामिल हैं। अनुदान दर पर कृषि क्रय करने हेतु इच्छुक कृषकों से ऑनलाइन आवेदन कृषि विभाग के वेबसाइट OFMAS (Farmech.bih.nic.in) से प्राप्त किया जाएगा। कृषकों से प्राप्त योग्य आवेदनो में से दिनांक 29 नवंबर 2023 को ऑन लाइन लॉटरी के माध्यम से कुल 437 स्वीकृति पत्र निर्गत किया गया। (वित्तीय मो० 16614500 (एक करोड़ छियासठ लाख चौदह हजार पांच सौ)।

District Agriculture Officer Buxar, Sub-Divisional Agriculture Officer Buxar Dumraon, all Assistant Directors, Block Agriculture Officers, Agriculture Coordinators, progressive farmers and equipment sellers participated in the program.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।