(जनशक्ति खबर) सरकार के द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराई जाय: उर्वरक निगरानी समिति के बैठक में बोले डीएम। अनियिमता करनेवाले दुकानदारों पर होगी करवाई।

(बक्सर) सोमवार को डीएम श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय परिसर में की गई।

डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया कि सरकार के द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराई जाय


।
साथ ही औचक निरीक्षण करते हुए प्रतिष्ठानों का निरंतर छापेमारी भी करने को कहा। अगर जिलें में उर्वरक की कमी महसूस हो रही है तो आकलन कर विभाग से माँग की जाय।

डीएम ने सख्त निदेश दिया कि पंचायत स्तर पर सभी संबद्ध समन्वयक के प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण अवधि में अगर किसी भी प्रकार की अनियमितता परिलक्षित होती है तो उस पंचायत के संबंधित समन्वयक पर कार्रवाई निर्धारित की जायेगी।डुमरांव विधायक के द्वारा बैठक में अपने सुझाव दिए गए जिस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित  पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

संयुक्त कृषि भवन में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका नंबर 9198879787 और 9473081678 है।

बैठक में माननीय सदस्य विधान सभा डुमरांव, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य सम्बंधित प्रतिनिधिगण  उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज

(जनशक्ति खबर) बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को बक्सर समेत18 जिले की इन 121 सीटों पर होगी वोटिंग।