(जनशक्ति खबर); 2021 बैच के 10 IAS को मिली पोस्टिंग।UPSC टॉपर शुभम पटना में बाढ़ के SDM बनाए गए।
(पटना) बिहार सरकार ने 2021 बैच के 10 आईएएस अफसरों को पोस्टिंग दी है। वही 2021 बैच के यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार बाढ़ का एसडीओ बनाया गया है। वही 10 आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग की गई।सभी को एसडीओ बनाया गया है। 2021 के टॉपर शुभम कुमार को बाढ़ अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है. प्रवीण कुमार को नालंदा के हिलसा की जिम्मेदारी एसडीओ के तौर पर मिली है. अनिल बसाक रोहतास के बिक्रमगंज एसडीओ बने हैं. निशा को पूर्वी चंपारण के सिकरहना का एसडीओ बनाया गया है. शैलजा पांडे की फारबिसगंज के एसडीओ के तौर पर पोस्टिंग की गई है. वहीं शिवाजी दीक्षित की रक्सौल के एसडीओ के रूप में तैनाती की गई है.
इधर, अपूर्वा त्रिपाठी को वैशाली के महुआ का एसडीओ बनाया गया है. सूर्य प्रताप सिंह को सासाराम के डेहरी ऑन सोन के एसडीओ के तौर पर पदस्थापित किया
गया है. सारा अशरफ को गया के शेरघाटी का एसडीओ बनाकर भेजा गया है. वहीं आकाश चौधरी को समस्तीपुर के रोसरा के एसडीओ के रूप में पोस्टिंग की गई है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी 10 आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग से संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.
बता दें कि बाढ़ में एसडीओ के रूप में योगदान देने वाले शुभम 2021 बैच के आईएएस टॉपर थे. वह बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं. जब शुभम ने आईएएस की परीक्षा में टॉपर बने थे तो उस वक्त सीएम नीतीश कुमार ने भी उनकी काफी प्रशंसा की थी और शुभकामनाएं दी थी।

टिप्पणियाँ