(जनशक्ति खबर) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान भास्कर की दी अर्घ्य।बिहारवासियों की सुख समृद्धि के लिए की कामना।

उपेन्द्र सिंह का रिपोर्ट___ (पटना) मुख्यमंत्री आवास में छठ पूजा मनाया जा रहा है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान भास्कर के अर्घ्य दिया और बिहारवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।विदित हो की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाभी और बहन हिंदुओ की आस्था का महान पर्व छठ कर रहे है। मुख्यमंत्री ने अर्घ्य देने के बाद पटना की घाटों की जायजा लेने निकल गए। जहां पटना के सभी घाटों का जायजा लिया।पूरे बिहार में हजारों जगह नदी, तालाब, नहर, पोखर और पुल किनारे छठ घाट पर भगवान भास्कर को





अर्घ्य देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इसको लेकर प्रशासन की ओर से तमाम तैयारियां की गई है। इसी कड़ी में पटना के गंगा घाटों पर छठ की तैयारी का दीपावली से पहले और दीपावली के बाद मुख्यमंत्री निरीक्षण कर चुके हैं। अधिकारियों को पूरा निर्देश दिया है और उसी के अनुसार अनुरूप सारी तैयारियां की गई है और सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं. चार दिवसीय छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है।राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "आज शाम संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। छठी मईया से बिहार की तरक्की की कामना है। आज विश्व कप का मैच भी है, उम्मीद है कि जिस तरह भारत ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है, उसी तरह भारतीय टीम इस मैच को भी चैंपियन की तरह जीतेगी।"


तो वहीं, इससे पहले आज सुबह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्‍ट एक्‍स पर कहा, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मंगलकामना करता हूँ कि यह पावन पर्व सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और ख़ुशहाली लाएं। सबों के जीवन में सफलता का प्रवाह हो, सभी लक्ष्यों की सुखद प्राप्ति का आशीर्वाद हो एवं सबों के जीवन में कामयाबी का निरंतर वरदान हो। हाथ जोड़ कर मैया से यही विनती है। जय छठी मैया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।