(जनशक्ति खबर) JDU ने मध्यप्रदेश में 5 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, I.A.D.I.A में तालमेल को लेकर उठे सवाल।

  उपेन्द्र सिंह_____मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर जेडीयू काफी एक्टिव दिख रही है. उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद गुरुवार को जेडीयू द्वारा दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है.इसमें 5 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं. नरियावली, गोटेगांव, बहोरीबंद, जबलपुर उत्तर, बालाघाट विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई है. 


इसमें दो सीट एससी के लिए आरक्षित है. वहीं, इस लिस्ट को लेकर जेडीयू की रणनीति और 'इंडिया' गठबंधन में तालमेल को लेकर चर्चा तेज हो गई है. जेडीयू ने नरियावली सीट से सीताराम अहिरवार, गोटेगांव से प्रमोद कुमार मेहरा, बहोरीबंद से पंकज मौर्या, जबलपुर उत्तर से संजय जैन और बालाघाट से विजय कुमार पटले को टिकट दिया है।



वहीं, एमपी विधानसभा चुनाव जेडीयू की दस्तक के बाद विपक्षी एकता की मजबूती में सेंध लगता दिख रहा है. एक तरफ पूरे देश में घूमकर सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता की नींव रखी तो दूसरी तरफ एमपी चुनाव में कैंडिडेट खड़ा कर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज