(जनशक्ति खबर) बिहार में 85 अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग.










 (पटना) बिहार प्रशासनिक सेवा के 85 अधिकारियों को सरकार ने इधर से उधर कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है उनमें उप सचिव व अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारी हैं.जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें बड़ी संख्या भूमि सुधार उप समाहर्ता की है. उनकी सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार से वापस ले ली गयी है.


मुजफ्फरपुर पश्चिमी के भूमि सुधार उप समाहर्ता खगेश चंद्र झा को अपर जिला दंडाधिकारी पटना, अररिया के भूमि सुधार उप समाहर्ता देवेंद्र प्रसाद को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, पटना, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नवादा सदर, पारुल प्रिया को विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन बनाया गया है. 45 अनुमंडलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता का पदस्थापन किया गया है. इनमें अधिकतर वरीय उप समाहर्ता स्तर के अधिकारी हैं.


कैमूर में वरीय उप समाहर्ता के रूप में तैनात पम्मी रानी को भूमि सुधार उप समाहर्ता बाढ़ की जिम्मेवारी सौंपी गई है.वैशाली में वरीय उप समाहर्ता के रूप में पदस्थापित मैत्री को पटना सदर अनुमंडल में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।