(जनशक्ति खबर) 28अक्टूबर को बक्सर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन ।

 जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार शिविर में दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा भाग लिया जाएगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 21-37 वर्ष किया गया है। नियोक्ता द्वारा ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट एवं एमबीए योग्यताधारी युवक की एजेंसी बिजनेस मैनेजर (ABM), बिजनेस मैनेजर (BM) एवं सीनियर बिजनेस मैनेजर (SBM) के पद पर नियुक्ति की जाएगी।

नियोक्ता के द्वारा कुल 25 पदों की रिक्तियां  दर्शाई गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 2.5 लाख से 3.5 लाख रूपया सलाना दर्शाया गया है। कार्य स्थल बक्सर है।

जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदको से अपील किया है कि वे दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों


जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा, मैट्रिक एवं इंटर के प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं
। कार्य स्थल पर ही एनसीएस पर नि:शुल्क निबंध किया जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।