(जनशक्ति खबर) नीतीश कुमार सुबह - सुबह पहुंचे सरकारी कार्यालय में छापेमारी करने।सभी को समय पर आने का दिया निर्देश।

 (पटना) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अचानक विश्वेश्वरैया भवन का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने सभी को समय पर आने का निर्देश दिया. बता दें कि मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से लगातार सचिवालय का निरीक्षण कर रहे हैं और यह देख रहे हैं कि मंत्री और अधिकारी समय पर पहुंच रहे हैं या नहीं.मुख्य सचिवालय में मुख्यमंत्री लगातार बैठ भी रहे हैं.


पहले दिन मुख्य सचिवालय का निरीक्षण करने के बाद ही मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को निर्देश दिया था कि समय पर कार्यालय पहुंचे और आज उसी के तहत विश्वेश्वरैया भवन अचानक पहुंच गए और सभी से पूछा समय पर आते हैं या नहीं. सभी को समय पर आने का कि निर्देश भी दिया. विश्वेश्वरैया भवन के पास ही भवन निर्माण विभाग का कार्यालय भी है, वहां भी सीएम गए. मुख्यमंत्री के साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी थे और बिहार सरकार के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे.


विश्वेश्वरैया भवन में कई विभागों का कार्यालय है. जिसमें तेजस्वी यादव का कार्यालय पथ निर्माण विभाग भी है. मुख्यमंत्री ने 2008 में ही सचिवालय में 9:30 बजे आने का समय तय


किया था.
हालांकि पिछले कुछ सालों से मुख्यमंत्री अधिकांश बैठक मुख्यमंत्री आवास में ही करते रहे हैं, लेकिन अब तीन दिन मुख्य सचिवालय और दो दिन मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में बैठक करने का फैसला लिया है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।