(जनशक्ति खबर) केके पाठक नए आदेश वित्तरहित कॉलेजों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिला आवंटित कर दिया गया है।

 बिहार शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक का नया आदेश एक बार फिर से सुर्खियों में है. केके पाठक ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने का जिम्मा अपने कंधे पर उठा लिया है.हर रोज कोई ना कोई नए फरमान भी जारी किए जा रहे हैं. कुछ फरमानों पर सियासत भी फुल स्पीड में हो रही है. तो कुछ निर्णय अच्छे भी हैं. आज ACS केके पाठक ने नया फरमान जारी किया है।बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने एकबार फिर एक्शन में आते हुए एक और फरमान जारी किया है कि बिहार के वित्तरहित कॉलेजों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिला आवंटित कर दिया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि वे इसी सप्ताह वित्तरहित कॉलेजों का निरीक्षण कर पूरी रिपोर्ट सौंपे, जिसके बाद पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन तैयार होगा।



तैयार किए गये पावर प्रजेंटेशन को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के सामने 30 सितंबर को पेश किया जाएगा शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक बैद्यनाथ प्रसाद सचिव को मुजफ्फरपुर जिला आवंटित किया गया है तो बी. कार्तिकेय धनजी को लखीसराय, सतीश चंद्र झा विशेष सचिव को समस्तीपुर जिला आवंटित किया गया है, जहां के वित्तरहित कॉलेजों का निरीक्षण करेंगे। सभी जिलों के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।