(जनशक्ति खबर) नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 45 एजेंडे पर लगी मुहर। सैप के जवानों को मासिक मानदेय में बढ़ोतरी।

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की चल रही मीटिंग अब ख़त्म हो गई है. इस बैठक में कुल 45 एजेंडों पर मुहर लगी है.बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल के संपन्न हुआ। बैठक में उपमुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री शामिल थे।नीतीश कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों को मंजूरी मिली है. इसमें सैप के जवानों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी, सबौर कृषि विश्वविद्यालय के लिए अगले वित्त वर्ष के लिए 68 करोड़ 1 लाख सहायक अनुदान की स्वीकृति शामिल है. वहीं बिहार कृषि सेवा भर्ती प्रोन्नति एवं सेवा शर्त नियमावली 2023 के गठन को भी नीतीश कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।


तालमी मरकज पर महागठबंधन की सरकार मेहरबान हो गई है. शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक तालमी मरकज के वर्तमान मानदेय को 100% बढ़ा दिया गया है. अब ये मानदेय 11000 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹22000 प्रतिमाह करने को मंजूरी नीतीश सरकार ने दे दी है.


आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे नाश्ते के अतिरिक्त बिहार स्टेट मिल कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2023 -24 से दुग्ध चूर्ण सप्ताह में दो दिन उपलब्ध कराने के लिए 232 करोड़ 20 लाख 70 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है. वहीं, राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों के लिए चालक के आवश्यक कुल 85 पदों के सृजन की स्वीकृति भी कैबिनेट बैठक में की गई है.


राज्य के सभी 115009 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलपीजी सुविधा दो गैस सिलेंडर एवं चूल्हा सहित उपलब्ध कराने के लिए एक अरब 65 करोड़ 75 लाख 9708 रुपए की व्यय की स्वीकृति दी गई. वहीं विकास मित्रों का मानदेय 13700 से बढ़ाकर


25000 रुपए प्रतिमाह करने की स्वीकृति दी गई.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।