(जनशक्ति खबर) कास मेरे बेटे की शिकायत पर पुलिस सुरक्षा दी होती तो मेरे दूसरे बेटे पत्रकार की हत्या नही होती बोले पत्रकार के पिता।


 (अररिया)


एक येसे अभागा पिता जिसके जंगलराज के सुसाशन  कहे जानेवाले सरकार में उनके दोनो पुत्रों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीहार के अररिया के रानीगंज में पत्रकार विमल कुमार के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कई बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि हत्या की घटना से तीन से चार दिन पहले विमल कुमार ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी जान को खतरा है।उन्होंने कहा कि अगर समय पर एक्शन लिया गया होता तो शायद उनके बेटे की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि 2019 में उनके बड़े बेटे की हत्या कर दी गई थी, लेकिन उस मामले में भी दोषियों के खिलाफ सही तरीके से कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर ठीक से कार्रवाई की गई होती तो आज मेरे दूसरे बेटे की जान नहीं जाती।पत्रकार विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के संबंध में मीडिया रिपोर्ट में जानकारी देते हुए अररिया के एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 8 आरोपियों में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपी एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं।जानें क्या है पूरा मामला?


बिहार के अररिया के रानीगंज इलाके में बदमाशों ने शुक्रवार को पत्रकार विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार की सुबह रानीगंज के प्रेम नगर स्थित आवास से पत्रकार विमल कुमार को अपराधियों ने घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वे दरवाजा खोलकर घर बाहर निकले, वैसे ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया है।


दो साल पहले विमल के बड़े भाई की हत्या भी अपराधियों ने कर दी थी। इस मामले में विमल मुख्य गवाह थे। आशंका जताई जा रही है कि गवाह होने की वजह से बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज