(जनशक्ति खबर) 16अगस्त 1942 के अमर शहीदों के सम्मान में राजकीय समारोह आयोजित।डीएम ने शहीदों को की माल्यार्पण



(डुमराव )डुमराव अनुमंडल अंतर्गत शहीद स्मारक पार्क में आयोजित शहादत दिवस, "राजकीय समारोह"मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल सम्मिलित हुए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सदस्य विधान सभा डुमरांव श्री अजीत कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमराव, अंचलाधिकारी डुमराव एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

डुमराव अनुमंडल अंतर्गत कुल 21 शहीदों:- शहीद कपिलमुनी कहार, शहीद गोपाल जी कमकर, शहीद रामदास सोनार, शहीद रामदास लोहार, शहीद भीरवी लाल साह, शहीद विहारी लाल, शहीद प्रदुमन लाल, शहीद अब्दुल रहीम नालबंद, शहीद गोधन राम, शहीद सुखारी लोहार, शहीद भिखारी कमकर, शहीद रामेश्वर पांडे, शहीद चंगन अहीर, शहीद तपेश्वर पाण्डेय, शहीद विश्वनाथ अहीर, शहीद शिवपूजन नट, शहीद दुलार लोहार, शहीद शिवपूजन राम, शहीद साधुशरण अहीर, शहीद रामदौर अहीर एवं शहीद बालेश्वर दुबे के याद में यह दिवस मनाया जाता है।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा शहीदों को माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में वीर शहीदों को याद किया और उनके श्री चरणों में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सभी युवाओं से आवाहन किया कि अपनी क्षमता को पहचानते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता बढ़ाऐ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज