(जनशक्ति खबर)डीएम ने बाढ़ प्रवण क्षेत्र का किया निरीक्षण,जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक।

(बक्सर) बुधवार को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ प्रवण क्षेत्र का निरीक्षण


एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों के साथ बाढ़ आपदा के तैयारी की समीक्षा बैठक किया गया।

जिला पदाधिकारी  के द्वारा जारिगावां, कुदरतीपुर एवं करंहसी बाढ़ प्रवण क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बाढ़ की तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई।

डीएम ने संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रवण क्षेत्र के परिवारों की सूची अद्यतन कर ले ताकि आपदा की स्थिति में तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराया जा सके।

वही सिविल सर्जन बक्सर को सभी आवश्यक दवाओ, सांप काटने की दवा एवं अन्य आवश्यक दवाओ के साथ ब्लीचिंग पाउडर संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध कराने तथा आवश्कतानुसार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति और चलंत चिकित्सा टीम का गठन करने को कहा गया।

जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रवण क्षेत्र में पशु चारा की व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

भ्रमण के क्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अपर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।