(जनशक्ति खबर) भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव कभी भी गिरफ्तार हो सकते है।कोर्ट ने जारी कर दिया गैर जमानती वारंट, मामला पूरा पढ़े।

 भोजपुरी के सुपर स्टार कहे जानेवाल


खेसारी लाल यादव  कभी भी गिरफ्तार हो सकते है।कोर्ट ने जारी कर दिया गैर जमानती वारंट, मामला पूरा पढ़े।   भोजपुरी के सुपरस्टार  कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की मुश्किल बढ़ गई है वो कभी भी गिरफ्तार हो सकते है।क्योंकि खेसारी लाल यादव के खिलाफ छपरा कोर्ट ने  गैरजमानती वारंट निर्गत करने की आदेश दिए है।न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रियांशु शर्मा ने रसूलपुर थाना कांड संख्या 120/19 के एन आई एक्ट विचारण संख्या 2676/23 में ये आदेश दिया। इसमें बतौर अभियुक्त रसूलपुर थाना के धानाडीह ग्राम और निवासी बिहार के मशहूर गायक और भोजपुरी कलाकार शत्रुघन कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव का नाम शामिल है। कोर्ट ने उनके बंध पत्र को निरस्त करते हुए गैर जमानती अधिपत्र जारी करने का आदेश दिया है ।


इससे पहले अभियुक्त खेसारी लाल यादव ने न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत ली थी। परंतु पिछली कई तारीखों से खेसारी कोर्ट में नहीं आ रहे थे। इससे केस की सुनवाई सही से नहीं हो पा रही थी। रसूलपुर थाना के असहनी ग्राम निवासी मृत्युंजयनाथ पांडे ने रसूलपुर थाना में 16 अगस्त 2019 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि अपनी खरीदगी जमीन को बेचने के लिए उन्होंने शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी से 22 लाख 7 हजार रुपये में डील की थी। इसकी रजिस्ट्री दिनांक 4 जून 2019 को एकमा रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी। 


नगद रुपये के एवज में खेसारी लाल यादव ने 18 लाख रुपए का चेक दिया गया था। जो उन्होंने 20 जून 2019 को अपने खाता में जमा कर दिया। ये चेक 24 जून को वापस आ गया। फिर से उन्होंने 27 जून को जमा किया तो बैंक ने 28 जून 2019 को चेक बाउंस होने की जानकारी दी। इसीको लेकर इन्होंने यह प्राथमिकी दर्ज कराई।


पुलिस ने इसके बाद 22 अगस्त 2020 को आरोप पत्र दायर किया। इसमें खेसारी लाल यादव पर दफा 406, 138 एन आई एक्ट के अंतर्गत चार्जशीट लगाई गई। न्यायालय ने 22 जनवरी 2021 को शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव के खिलाफ सम्मन और 25 फरवरी 2021 को जमानती वारंट जारी किया था। परंतु अभियुक्त के उपस्थित नही होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। तब खेसारीलाल यादव ने न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी जमानत 21 जनवरी 2022 को कराई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज