(जनशक्ति खबर)डीएम ने लोकशिकायत के मामलो को की सुनवाई।


(बक्सर) गुरुवार को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो द्वारा अपील वाद की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। कुल 22 मामलों में से 21 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम एवं 01 सेवा शिकायत अपील से संबंधित की सुनवाई कार्यालय कक्ष में एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े पदाधिकारियों के साथ की गई। जिसमें से 11 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित अपील का निष्पादन किया गया। सुनवाई के क्रम में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर के प्रतिनिधि एवं नगर थाना बक्सर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव, डीसीएलआर डुमरांव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढ़ी, अंचलाधिकारी बक्सर, इटाढ़ी, चौसा, राजपुर, ब्रह्मपुर, थानाध्यक्ष इटाढ़ी एवं थानाध्यक्ष नवानगर उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) मेरा बेटा लौटा दो मां... दुर्गा पंडाल में करंट से बच्चे की मौत, मूर्ति के आगे शव रख मां की चीत्कार,मेरा बेटा लौटा दो मां।

(जनशक्ति खबर) PM मोदी की मां के AI वीडियो को लेकर FIR दर्ज, गरिमा को ठेस पहुंचाने और छवि बिगाड़ने का आरोप।

(जनशक्ति खबर) बिहार में 20000-25000 रुपये में मिल जाती लड़कियां?, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के बयान से सियासत तेज