(जनशक्ति खबर) (पटना): कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे कैदियों ने पुलिस वाले को लगाया झंडू बाम, धक्का देकर मौके से फरार हुए 3 कैदी।
पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए फुलवारी शरीफ जेल से लाए गए तीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।घटना करीब 2.45 बजे की है। दरअसल, फुलवारी जेल से शिविर मंडल कारा से कोर्ट लाया जा रहा था। इस दौरान अशोक राजपथ के नजदीक बीएन कॉलेज के पास सड़क जाम था।
इसे छुड़ाने के लिए कैदी वाहन से सिपाही उतरे थे। इस दौरान कैदियों ने पुलिसकर्मी की आंख में झंडू बाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि फरार होने के लिए कैदीयों ने सिपाही उमेश बिंद को आंख में झंडू बाम लगा दिया और धक्का देकर फरार हो गए। इस धक्का देने से सिपाही उमेश बिंद का हाथ भी टूट गया है।
पुलिस के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए फुलवारी शरीफ जेल से तीन कैदी लाए गए थे, सभी फरार हो गए हैं। कैदी का नाम सोनू, नीरज चौधरी और सोनू बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि फुलवारी जेल से 43 कैदियों को लेकर 5 पुलिस कर्मी चले थे। व्यवहार न्यायालय में पेशी कराने के लिए जैसे ही बस अशोक राजपथ में बीएन कॉलेज के सामने पहुंची, उस वक्त रोड जाम था। बस के आगे बाइक और ई रिक्शा वाले में लड़ाई हो रही थी। उसको छुड़ाने के लिए बस से दो पुलिस कर्मी उतरे, उतरने का फायदा उठाते हुए तीन कैदी भाग गए।
डीएसपी ने बताया है कि पता चला है कि उसमें से एक कैदी ने सिपाही की आँख में झंडू बाम लगा दिया, जिससे आंख में जलन होने लगा और उसी का फायदा उठाते हुए वे भाग गए थे। इस दौरान सिपाही ने उसे भागने से रोकने के लिए भरपूर कोशिश की। धक्का मुक्की के क्रम में सिपाही घायल भी हो गए। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद मैं पुलिस की लापरवाही मानता हूं, उन्हें बस से उतरना नहीं चाहिए था।
टिप्पणियाँ