(जनशक्ति खबर) 3 जुलाई को होगा बिहार के CM की जीवनी का लोकार्पण।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीवन पर लिखी गई एक नई किताब का लोकार्पण तीन जुलाई को होगा जिसमें उनके निजी और राजनीतिक जीवन की झलक देखने को मिलेगी। प्रकाशक ने गुरुवार को बताया कि 'नीतीश कुमार: अंतरंग दोस्तों की नजर से' शीर्षक वाली पुस्तक का लोकार्पण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तीन जुलाई को पटना में करेंगे।उदय कांत और नीतीश कुमार के अन्य करीबियों द्वारा लिखित इस बायोग्राफी को राजकमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।


बायोग्राफी के लेखल उदय कांत ने कहा कि जब हम किसी खास नेता की बायोग्राफी पढ़ते हैं, तो ज्यादातर चर्चा उनके राजनीतिक सफर के आसपास ही घूमती है। हालांकि हम अक्सर उन लोगों, परिस्थितियों और मानसिकता के बारे में बहुत कम सीखते हैं, जिनके कारण वे अपनी वर्तमान स्थिति तक पहुंचे।


इस लिहाज से नीतीश कुमार की बायोग्राफी सामने आती है। इसकी शुरुआत एक छोटे शहर से गुजरते हुए संघर्ष की गलियों से होती हुई अंतत उनकी वर्तमान स्थिति तक पहुंचती है। कहानी न केवल उनके संघर्षों की कहानी कहती है बल्कि उनके व्यक्तिगत, पारिवारिक और राजनीतिक परिवेश पर भी प्रकाश डालती है। यह उनकी कई कहानियों को उजागर करती है जो समय की धूल से ढक गई थीं।


उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी कहानी है जो हर किसी को प्रेरित करती है, यह दिखाती है कि यदि आप अपने रास्ते पर ईमानदारी, समर्पण और सच्चाई के प्रति सच्चे रहते हैं, तो आप महान ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।