(जनशक्ति खबर) कर्ज का पैसा नही दिया तो 11साल की नाबालिग लड़की से 40साल के दूल्हा से कर दी शादी।सोसल मीडिया पर खूब हो रहा है वायरल।

 


बिहार के सीवान जिले में एक अजीब ही दबंगई का मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की लड़की के साथ 40 साल के शख्स ने शादी कर ली है। लड़की की मां का दावा है कि कर्ज न चुकाने के की वजह से कर्जदार ने उनकी बेटी से शादी कर ली है।वहीं इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें लड़की बार-बार अपना बयान बदल रही है। 

कहां की है घटना

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। घटना सिवान जिले के मैरवा इलाके की है। वीडियो में लड़की, लड़की की मां और कथित पति दिख रहा है। मां रोते हुए आरोप लगा रही है। वहीं लड़की कभी कहती है कि आरोपी शख्स ने पैसे लिए तो कभी कहती है कि नहीं लिए। 

क्या है आरोप

आरोपी महेंद्र पांडेय पर आरोप है कि उसने कर्ज के बदले यह शादी की है। लड़की की मां का दावा है कि उसने महेंद्र से 2 लाख रुपये लिए थे, जो चुका नहीं पाए। जिसके बाद शख्स नाबालिग को अपने घर ले आया और शादी कर ली। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की मांग में सिंदूर लगाए हुए है।लड़की ने क्या कहा

वीडियो में लड़की कभी कहती है कि उसकी मां ने पैसे लिए थे, कभी कहती है कि नहीं लिए थे। लड़की का दावा है कि उसकी मां ही उसे यहां छोड़ गई थी। मां का कहना है कि पढ़ाई के नाम पर आरोपी लड़की को ले गया था, बाद में उसने शादी कर ली। वहीं आरोपी की पत्नी का कहना है कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। वहीं पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(जनशक्ति खबर) जाने कैसे टल गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया को आज होने वाली फांसी, और किस कारण से मिली हैं उन्हें ये सजा।

(जनशक्ति खबर) 22 साल की दुल्हन को छोड़कर 50 साल की सास को लेकर UK भागा दामाद, ससुर से बोला- 20 साल बिता लिए, अब भूल जाओ।

(जनशक्ति खबर) बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्याद नाम हटे,आप भी जाने उस जिला का नाम,बक्सर में कटे इतना हजार के लोगो का नाम।